Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ऐसी चीजें, घर की ऊर्जा होती है प्रभावित
तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय और पवित्र होता है। वास्तु में तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजों को रखना वर्जित होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कूड़ेदान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां भी तुलसी का पौधा हो वहां पर कूडेदान नहीं होना चाहिए और ना ही कूड़ा एकत्रित हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है अगर तुलसी के पौधे के पास कूड़ा होता है तो वहां पर सकारात्मक ऊर्जा में आने में बाधा आती है। इससे आर्थिक परेशानियों में इजाफा होता है।
तुलसी के पौधे पास न रखें जूते चप्पल
हिदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना गया है ऐसे में इसके पास जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा है तो वहां पर जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष पैदा होता है।
कांटेदार पौधे
तुलसी के पौधे के आपपास कांटेदार पौधा लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। वास्तु में बताई गई दिशा में ही और उचित स्थान पर ही तुलसी का पौधा रखना चाहिए।
तुलसी के पौधे पर कबाड़ न करें जमा
तुलसी के पौधे के पास कभी भी पूराने सामान को एकत्रित करके नहीं रखना चाहिए। इससे शुभता पर नकारात्क प्रभाव पड़ता है। ऐसे में तुलसी के पौधे को हमेशा साफ और अच्छी जगहों पर ही रखना शुभ होता है।
तुलसी के पौधे पर ना रखें साफ-सफाई का सामान
भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास झाड़ू, पोछा, डस्टबिन और सफाई में काम आने वाली दूसरी चीजों को ना रखें। इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा में बाधाएं आती हैं।
Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Guru Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन के मामले में मिलेगा लाभ
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें