फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for medicines avoid keeping medicines on bedside

Medicines Vastu Tips: भूलकर भी बिस्तर या तकिए के नीचे ना रखें दवाईयां, वास्तु में माना जाता है वर्जित

Wed, 12 Aug 2026 04:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 12 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र में दवा रखने के लिए उचित स्थान के बारे में बताया है। बिस्तर पर या फिर सिरहाने पर दवाईयां रखना अशुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
vastu tips for medicines avoid keeping medicines on bedside
वास्तु शास्त्र में दवा रखने की दिशा - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

आज के दौर में हर एक इंसान का जीवन भागदौड़ से भरा हुआ है। काम के दबाव और बदलती जीवनशैली के कारण दवाईयां रोजमर्रा की जरूरत की हिस्सा बन गई हैं। कई लोग अक्सर दवाईयां को ऐसी जगह पर रखते हैं जो उन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से फौरन मिल जाए। इसके लिए लोग अपने बिस्तर पर या फिर अपने सिरहाने पर रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र में जहां हर एक चीज के लिए दिशा और स्थान निश्चित है, वास्तु के अनुसार सही स्थान पर चीजें रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार दवाईयां कहां पर रखनी चाहिए और कहां पर नहीं इससे जुड़े वास्तु से संबंधित नियम होते हैं।
विज्ञापन


वास्तु में सिरहाने पर दवा रखना वर्जित 
अक्सर कई लोग अपनी दवाईयों को रात में अपनी सुविधा के हिसाब से अपने बिस्तर के पास या तकिए के नीचे रख लेते हैं। लेकिन वास्तु में ऐसा करना वर्जित होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दवाईयों का संबंध बीमारियों से होता है, ऐसे में इसे बिस्तर पर या तकिए के नीचे रखना नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के संकेत बताता है। इससे मानसिक तनाव, बेचैनी और चिंता में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


भूलकर भी रसोई घर में न रखें दवाईयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी रसोई घर में दवाईयों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु में रसोई का स्थान एक शुभ और महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे में रसोई घर में कभी भी भूलकर दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर में सेहत और सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा स्थल पर ना रखें 
पूजा स्थल को घर का सबसे शुभ और पवित्र स्थान माना जाता है। यहां से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में दवाईयों को कभी पूजा घर में या फिर इसके ऊपर नहीं रखना चाहिए। दवाईयों को किसी सुरक्षित और साफ स्थान पर रखना बेहतर होता है। 

धन के स्थान पर ना रखें दवाईयां
वास्तु के अनुसार, इस स्थान पर धन रखा जाता है, वहां पर दवाईयां रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ मानसिक दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।  यहां पर दवाईयों रखने से बेफिजूल के खर्चों  में वृद्धि होती है। 

वास्तु के अनुसार दवाईयां रखने की सही जगह
वास्तु के अनुसार दवाईयों को घर पर ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर साफ-सफाई हो और आसानी के साथ जरूरत पड़ने पर मिल जाए। घर पर सही जगह पर दवाई रखने से सुविधा में वृद्धि होती है। 

Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Guru Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन के मामले में मिलेगा लाभ

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed