अपने पैसों से क्यों नहीं खरीदते हैं लाफिंग बुद्धा, जानिए इसके पीछे की मान्यता

भारतीय वास्तु की तरह चीनी वास्तु भी होता है जिसे फेंगशुई के नाम से जाना जाता है। फेंगशुई में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए मुख्यतः फेंगशुई प्रतीको का प्रयोग किया जाता है। ये प्रतीक कई तरह के होते हैं। हर प्रतीक का अपना एक अलग महत्व होता है। मान्यता अनुसार इन प्रतीको को घर या कार्यस्थल पर रखने से विभिन्न समस्याओं से मुक्ति प्राप्त की मिलती है साथ ही जीवन में समृद्धि, खुशहाली और तरक्की प्राप्त होती है। फेंगशुई के ये प्रतीक बहुत ही आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाते हैं इसके साथ ही ये देखने में भी बहुत खूबसूरत लगते है। यही कारण है कि जिन लोगों को जानकारी नहीं भी है वे भी जाने-अनजाने सजावट के तौर पर अपने घर में फेंगशुई प्रतीकों को लाकर रख लेते हैं। इन सभी प्रतीकों में सबसे अधिक लाफिंग बुद्धा प्रचलन में है। यह आपको ज्यादातर घरों, दुकान और कार्यस्थलों पर रखा हुआ मिल जाएगा। ये विभिन्न मुद्राओं में होते हैं। लाफिंग बुद्धा रखने से सुख-समृद्धि, खुशहाली और तरक्की प्राप्त होती है। ज्यादातर लोगों के आपने कहते सुना होगा कि लाफिंग बुद्धा अपने पैसों से नहीं खरीदना चाहिए। क्या आपको पता है कि लाफिंग बुद्धा स्वयं के पैसों से क्यों नहीं खरीदा जाता है क्या है इसके पीछे की मान्यता।


भारत में लाफिंग बुद्धा लोग ऐसे ही सजावट के तौर पर खरीदकर अपने घर या कार्यस्थल पर लगा लेते हैं लेकिन अक्सर आपने सुना होगा कि लाफिंग बुद्धा यदि कोई आपको भेंट करे तो ही शुभ होता है। इसको स्वयं के पैसों से नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि स्वयं के पैसों से खरीदे गए लाफिंग बुद्धा से कोई परिणाम प्राप्त नहीं होता है। जब कोई आपको उपहार में लाफिंग बुद्धा देता है तो ही इससे समृद्धि औऱ खुशहाली प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है।

चीनी वास्तु में लाफिंग बुद्धा का बहुत ही महत्व माना गया है। वे लोग इसको लेकर बहुत ही ध्यान रखते हैं। लाफिंग बुद्धा धन और खुशहाली के लिए होता है इसलिए चीनी मान्यता कहती है कि किसी भी व्यक्ति को इतना स्वार्थी नहीं होना चाहिए कि वह धन के लिए वह लाफिंग बुद्धा की खरीदादरी करें। माना जाता है कि जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें इनका आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है और ये केवल आपके घर या कार्यस्थल पर सजावट की वस्तु से अधिक कुछ नहीं होता है। यह तभी आपको शुभ फल प्रदान करता है जब कोई आपको बिना स्वार्थ के इसे आपको भेंट करता है।
कमेंट
कमेंट X