सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips: बार-बार इंटरव्यू में मिल रही है असफलता? ये वास्तु उपाय दिलाएंगे सकारात्मक परिणाम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:43 AM IST
सार

इंटरव्यू जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यदि सही दिशा और कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाए जाएं, तो भाग्य का साथ मिलता है और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान वास्तु टिप्स, जो नौकरी के इंटरव्यू में शुभ परिणाम दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
astro tips vastu tips for job interview how to get success naukari pane ke vastu upay
Vastu Tips For Job Interview - फोटो : adobe stock

Vastu Tips For Job Interview: हर व्यक्ति अच्छी और स्थिर नौकरी की कामना करता है। कई बार मेहनत, पढ़ाई और पूरी तैयारी के बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे समय में केवल ज्ञान और आत्मविश्वास ही नहीं, बल्कि आसपास की सकारात्मक ऊर्जा भी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वातावरण की ऊर्जा आपके काम और सोच पर सीधा असर डालती है। खासकर इंटरव्यू जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यदि सही दिशा और कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाए जाएं, तो भाग्य का साथ मिलता है और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान वास्तु टिप्स, जो नौकरी के इंटरव्यू में शुभ परिणाम दे सकते हैं।

loader


Fitkari Upay: फिटकरी के ये पांच आसान उपाय घर में लाते हैं बरकत, जानें विधि और लाभ

Trending Videos
astro tips vastu tips for job interview how to get success naukari pane ke vastu upay
उत्तर-पूर्व दिशा में जलाएं दीपक - फोटो : adobe stock

उत्तर-पूर्व दिशा में जलाएं दीपक
उत्तर-पूर्व दिशा को ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इंटरव्यू वाले दिन सुबह स्नान करके इस दिशा की ओर मुख कर घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मन ही मन अपनी सफलता की कामना करें और भगवान से आशीर्वाद मांगें। यह उपाय अनावश्यक तनाव को दूर करता है। मन शांत होने पर इंटरव्यू में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
astro tips vastu tips for job interview how to get success naukari pane ke vastu upay
जेब में रखें ये चीजें - फोटो : adobe stock
जेब में रखें ये चीजें
  • इंटरव्यू पर जाते समय अपनी जेब में तुलसी के पांच सूखे पत्ते या एक छोटी पोटली में काले तिल रख लें। तुलसी को पवित्रता और शुभ ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जबकि काले तिल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं।
  • माना जाता है कि ये दोनों चीजें आपको नजर दोष से बचाती हैं और भाग्य को मजबूत बनाती हैं। इससे इंटरव्यू के दौरान आने वाली कठिनाइयों का सामना सहजता से किया जा सकता है।

Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, आएगी सुख-शांति

astro tips vastu tips for job interview how to get success naukari pane ke vastu upay
इंटरव्यू वाले दिन इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com
इंटरव्यू वाले दिन इन बातों का रखें ध्यान
  • हल्के पीले या क्रीम रंग के कपड़े पहनें। यह रंग शालीनता और आकर्षण का भाव प्रकट करता है।
  • घर से निकलने से पहले दही और गुड़ खाकर जाएं, इसे शुभ माना जाता है और ऊर्जा भी मिलती है।
  • निकलते समय भगवान के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेना न भूलें।
विज्ञापन
astro tips vastu tips for job interview how to get success naukari pane ke vastu upay
तैयारी भी जरूरी - फोटो : adobe stock

तैयारी भी जरूरी
वास्तु उपाय तभी कारगर साबित होते हैं जब आप मन से भी तैयार हों। अगर इंटरव्यू को लेकर नकारात्मक सोच या डर मन में होगा, तो आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाएगा। इसलिए खुद को भरोसा दिलाएं कि आपने पूरी तैयारी की है और आप इस मौके के योग्य हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed