{"_id":"6368cbd14979987aef2e396f","slug":"10866-cars-sold-daily-in-the-42-day-festive-season-two-wheelers-also-did-wonders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Festive Season Sale: 42 दिन के फेस्टिव सीजन में रोज बिकीं 10866 कारें, दो पहिया वाहनों ने भी किया कमाल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Festive Season Sale: 42 दिन के फेस्टिव सीजन में रोज बिकीं 10866 कारें, दो पहिया वाहनों ने भी किया कमाल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:56 PM IST
सार
साल 2022 का फेस्टिव सीजन ऑटो जगत के लिए बेहद शानदार रहा है। देशभर में सभी वाहन निर्माताओं ने इस दौरान बिक्री के नए कीर्तिमान बनाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
त्योहारी सीजन में देशभर में लोग नए वाहन खरीदते हैं। ऐसे में हर बार वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार भी नवरात्रि से शुरू हुए फेस्टिव सीजन के 42 दिनों में ऑटो जगत ने जोरदार बिक्री की है।
Trending Videos
कितनी हुई बिक्री
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 42 दिनों के त्योहारी सीजन में इस बार देश में कुल 28,88131 वाहनों की बिक्री हुई। इसके हिसाब से औसतन रोज 68765 वाहनों की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के त्योहारी सीजन के मुकाबले इस बार 28.81 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई है। साल 2021 के त्योहारी सीजन में कुल 22,42,139 वाहनों की बिक्री हुई थी।
सितंबर के आखिर में शुरू हुए नवरात्रों से नवंबर के पहले हफ्ते तक कुल 42 दिनों में कुल 2155311 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। रोज के हिसाब से देखा जाए तो करीब 51316 मोटरसाइकिल और स्कूटर शामिल हैं। साल 2021 के त्योहारी सीजन में कुल 17,05,456 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। ऐसे में इस बार के त्योहारी सीजन में 26.38 प्रतिशत ज्यादा दो पहिया वाहन खरीदे गए हैं।
दो पहिया के अलावा बीते त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री में भी जोरदार इजाफा हुआ। फाडा के मुताबिक 42 दिन के फेस्टिव सीजन के दौरान कुल 456413 कारों को खरीदा गया। यानि इस दौरान हर रोज करीब 10866 कारों की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल के त्योहारी सीजन में 3,39,780 कारों की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल कारों की बिक्री में 34.33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
दो पहिया और कार के सेगमेंट के अलावा तीन पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन और ट्रैक्टर की भी अच्छी डिमांड देखी गई। 42 दिन के सीजन में कुल 93,239 तीन पहिया वाहन, 1,05,566 कमर्शियल वाहन और 77602 ट्रैक्टरों की खरीद हुई है। पिछले साल के मुकाबले 68.20 फीसदी की ग्रोथ तीन पहिया, 29.25 प्रतिशत की ग्रोथ कमर्शियल वाहनों में और ट्रैक्टर सेगमेंट में 29.79 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।