सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2026 Kia Syros Launched With 5-Star Safety and New Look; Check Prices & Amazing Features

2026 Kia Syros Launched: 5-स्टार सेफ्टी और नए लुक के साथ 2026 किआ सिरोस लॉन्च, जानें नई कीमत और कमाल के फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 20 Apr 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Kia Syros 2026: Kia ने भारत में अपनी नई Kia Syros 2026 मॉडल लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹8.39 लाख रखी गई है। इस अपडेटेड एसयूवी में नए वेरिएंट्स, बेहतर फीचर्स और ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलता है। खास बात यह है कि अब डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स भी ज्यादा किफायती हो गए हैं।

2026 Kia Syros Launched With 5-Star Safety and New Look; Check Prices & Amazing Features
2026 Kia Syros Launched - फोटो : Kia
विज्ञापन

विस्तार

किआ ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Syros का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कीमत को लेकर हो रही है। इसकी शुरुआती कीमत ₹8.39 लाख रखी गई है, जो इसे पहले से ही कड़े प्रतिस्पर्धा वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी मार्केट में एक दमदार विकल्प बनाती है। इस नए मॉडल में ग्राहकों को ज्यादा वेरिएंट्स, बेहतरीन फीचर्स और पहले से ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलेगा। कंपनी ने इस बार कार की लाइनअप को बढ़ाया है। इससे ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक विकल्प, खासकर डीजल वेरिएंट्स खरीदना पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो गया है।

Trending Videos

नए ट्रिम्स और कीमतें

ग्राहकों की सहूलियत और उन्हें ज्यादा विकल्प देने के मकसद से किआ ने इस बार HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) जैसे कई नए ट्रिम्स लाइनअप में शामिल किए हैं। अगर एक्स-शोरूम कीमतों पर गौर करें तो इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की शुरुआत ₹8.39 लाख से होती है, जबकि इसका टॉप पेट्रोल DCT (ऑटोमैटिक) मॉडल ₹14.99 लाख तक जाता है। वहीं, डीजल मॉडल्स की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट लगभग ₹9.99 लाख से शुरू होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट अब ग्राहकों की पहुंच में ज्यादा आ गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹12.73 लाख रखी गई है और यह टॉप मॉडल के लिए ₹15.79 लाख तक जाती है।

डिजाइन अपडेट्स और नए कलर विकल्प

इस नई एसयूवी के डिजाइन में कोई बहुत बड़े बदलाव तो नहीं किए गए हैं, लेकिन कार को एक मस्कुलर लुक देने के लिए इसके फ्रंट और रियर हिस्से में कुछ खास कॉस्मेटिक अपडेट्स जरूर किए गए हैं। इसके अलावा, कलर्ड ब्रेक कैलिपर्स के साथ दिए गए नए अलॉय व्हील्स इसके लुक को और भी ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए, इस कार को अब तीन नए आकर्षक रंगों- मैग्मा रेड, आइवरी सिल्वर मैट और आइवरी सिल्वर ग्लॉस में भी पेश किया गया है।

प्रीमियम फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी

किआ अपनी कारों को बेहतरीन फीचर्स से लैस करने के लिए जानी जाती है और नई Syros भी इस मामले में बिल्कुल पीछे नहीं है। इसके शानदार केबिन में आपको 30-इंच का बड़ा पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप, डुअल-पेन वाली बड़ी सनरूफ, आरामदायक वेंटिलेटेड सीट्स और लेटेस्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई हाई-टेक फीचर्स एक साथ मिलते हैं। 

वहीं, बड़ी स्क्रीन्स और सनरूफ के अलावा, आज के समय में ग्राहकों के लिए जो चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है, वह है सुरक्षा। इस लिहाज से भी नई Kia Syros एकदम खरी उतरती है, क्योंकि इसे 5-स्टार BNCAP (भारत NCAP) सेफ्टी रेटिंग मिली है। शानदार फीचर्स के साथ-साथ यह दमदार रेटिंग इसे आपके और आपके परिवार के सफर के लिए एक बेहद सुरक्षित कार बनाती है।

बाहरी लुक में क्या हुआ है बदलाव? 

बाहर से देखने पर कार में कई छोटे लेकिन शानदार बदलाव किए गए हैं, जो इसे एक दमदार एसयूवी वाला लुक देते हैं। इसके फ्रंट में अब एक नया स्पोर्टी बंपर देखने को मिलता है, जिसे शानदार ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स और LED फॉग लैंप्स के साथ सजाया गया है। वहीं, पीछे की तरफ भी बंपर का डिजाइन बदला गया है और इसमें एक नया LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप जोड़ा गया है। 

कार के साइड प्रोफाइल पर नजर डालें तो इस एसयूवी वाले फील को और ज्यादा निखारने के लिए इसमें ब्लैक रूफ रेल्स दी गई हैं। इसके अलावा, कार के टॉप वेरिएंट्स (HTX और HTX(O)) के लुक को और भी ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए इनमें 17-इंच के नए क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो आकर्षक नियॉन कलर के ब्रेक कैलिपर्स के साथ आते हैं।

इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स की भरमार

नई Syros का केबिन काफी एडवांस होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी है। इसके अंदर बैठते ही आपका ध्यान कार में दिए गए 30-इंच के बड़े 'ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले' पर जाएगा। इसमें इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले दोनों को एक साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। सफर और खुली हवा का मजा दोगुना करने के लिए इसमें डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ भी मिलती है। गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस कार में सिर्फ आगे ही नहीं, बल्कि पीछे की सीटों पर भी वेंटिलेशन की बेहतरीन सुविधा दी गई है। 

इसके अलावा, पीछे बैठने वाले यात्रियों के सफर को और भी ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए इसमें स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सीटें दी गई हैं। वहीं तकनीकी मोर्चे पर भी यह कार काफी आगे है, क्योंकि इसमें 80 से ज्यादा स्मार्ट कनेक्टेड कार फीचर्स और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed