सब्सक्राइब करें

New Car Launch: प्रीमियम SUV से इलेक्ट्रिक तक, अगले 10 दिनों में लॉन्च होंगे ये टॉप मॉडल्स, देखें पूरी लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 19 Apr 2026 01:47 PM IST
सार

Upcoming cars April 2026 India: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास हो सकता है। अप्रैल के आखिरी 10 दिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी अहम रहने वाले हैं, क्योंकि इस दौरान कई नई और अपडेटेड कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इस लिस्ट में प्रीमियम SUV, इलेक्ट्रिक कारें और बजट फैमिली गाड़ियां सभी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Upcoming Cars 2026: From MG Majestor Mercedes CLA, Big Launches Next 10 Days
जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये कारें - फोटो : amarujala.com
Best hybrid SUVs 2026: अप्रैल 2026 के अंत तक भारतीय सड़कों पर एमजी मैजेस्टर, मर्सिडीज-बेंज सीएलए (इलेक्ट्रिक), टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला और निसान की दो नई गाड़ियां ग्रेविट सीएनजी और टेक्टन उतरने वाली हैं। यह समय उन खरीदारों के लिए सुनहरा है जो तकनीक, लग्जरी और बेहतर माइलेज का कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं।
Trending Videos
Upcoming Cars 2026: From MG Majestor Mercedes CLA, Big Launches Next 10 Days
एमजी मोटर्स - फोटो : mgmotor
MG Majestor: कल होगी लॉन्च
एमजी मोटर्स अपनी अब तक की सबसे प्रीमियम एसयूवी, मजिस्टर को कल यानी 20 अप्रैल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी खासियत है कि यह आज के समय में  Gloster से भी एक कदम आगे मानी जा रही है। इसमें मसाज सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। इसमें 2.0 लीटर का दमदार डीजल इंजन मिलेगा। कीमत की बात करें तो यह 40 के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Cars 2026: From MG Majestor Mercedes CLA, Big Launches Next 10 Days
Mercedes-Benz CLA - फोटो : mercedes-benz
Mercedes-Benz CLA: इलेक्ट्रिक को मिलेगी नई रफ्तार 
लग्जरी सेडान के शौकीनों के लिए मर्सिडीज अपनी नई सीएलए इलेक्ट्रिक 24 अप्रैल को ला रही है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी 750 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज है। यानी एक बार चार्ज करके सैकड़ों किलोमीटर का सफर बिना रुके तय कर सकते हैं। इसकी संभावित कीमत करीब 60–70 लाख रुपये हो सकती है।
Upcoming Cars 2026: From MG Majestor Mercedes CLA, Big Launches Next 10 Days
Toyota Urban Cruiser Ebella - फोटो : toyotabharat
Toyota Urban Cruiser Ebella: हाइब्रिड का भरोसा
टोयोटा की यह नई कॉम्पैक्ट एसयूवी उन लोगों के लिए है जो मजबूती के साथ हाइब्रिड तकनीक चाहते हैं। यह अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते (29 अप्रैल, संभावित तारीख) लॉन्च हो सकती है। यह उन खरीददारों के लिए बेहतर मानी जाती है, जो शहर में चलाने के लिए एक दमदार और किफायती एसयूवी चाहते हैं। यह करीब 12 से 18 लाख रुपये के बीच भारत में आ सकती है।
विज्ञापन
Upcoming Cars 2026: From MG Majestor Mercedes CLA, Big Launches Next 10 Days
Nissan Gravite (CNG) - फोटो : nissan.in
Nissan Gravite (CNG): बजट और माइलेज
निसान इस महीने अपनी लोकप्रिय ग्रेवाइट का सीएनजी वर्जन उतारने की तैयारी में है। यह भी इसी हफ्ते लॉन्च हो सकती है। यह फैमिली कार उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है, जो कम रनिंग कॉस्ट में ज्यादा माइलेज की चाह रखते हों।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed