{"_id":"69e4c0ffa24a39133d015c86","slug":"secret-button-every-car-owner-should-know-before-using-valet-parking-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valet Mode: होटल में अजनबी को चाबी देने से पहले कार में ऑन करें ये सेटिंग, चोरी-प्राइवेसी की टेंशन होगी खत्म","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Valet Mode: होटल में अजनबी को चाबी देने से पहले कार में ऑन करें ये सेटिंग, चोरी-प्राइवेसी की टेंशन होगी खत्म
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Car valet mode: आज के समय में लोग अपनी कार में कई जरूरी डॉक्यूमेंट और सामान रखते हैं। जब हम कहीं बड़े हाेटल या मॉल जाते हैं, तो हमें मजबूरी में कार की चाबी किसी अजनबी को देनी पड़ती है। ऐसे में मन में एक डर जरूर रहता है, कहीं कोई सामान या डेटा से छेड़छाड़ न हो जाए। आपकी इसी चिंता का समाधान है आपकी कार की एक खास बटन में छिपा है, जिसे वैलेट मोड कहते हैं। जानें क्या है ये और कैसे ये आपकी कार को सुरक्षित रखता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
What is Valet Mode in car: वैलेट मोड कार का एक सिक्योरिटी फीचर है, जिसे ऑन करने पर गाड़ी के कई फंक्शन सीमित हो जाते हैं। इसका मतलब है कि कार पार्क करने वाला व्यक्ति सिर्फ गाड़ी पार्क कर सकता है, बाकी फीचर्स और एक्सेस लॉक हो जाते हैं। यह न केवल आपकी व्यक्तिगत जानकारी को छुपा सकता है, बल्कि ग्लव बॉक्स और डिग्गी को भी लॉक करने में सहायक होता है।
क्यों जरूरी है वैलेट मोड?
कार हमारे लिए सिर्फ चलने का साधन नहीं, बल्कि एक पर्सनल स्पेस है। इसमें हमारे घर के पते (Navigation), फोन के कॉन्टैक्ट्स और कई बार जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखे होते हैं। किसी अजनबी को चाबी देते वक्त यह डर बना रहता है कि वह कार को तेज न चलाए या म्यूजिक सिस्टम के साथ छेड़छाड़ न करे। वैलेट मोड इसी डर को खत्म करता है और आपको मानसिक शांति देता है।
वैलेट मोड के बड़े फायदे
इसे ऑन करते ही कार की टॉप स्पीड लॉक हो जाती है। पार्किंग अटेंडेंट आपकी कार को रेसिंग ट्रैक की तरह इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
इसे एक्टिवेट करना बहुत आसान है। आजकल की स्मार्ट कारों को आप अपनी मोबाइल एप से ही वैलेट मोड पर डाल सकते हैं।
जब भी वैलेट पार्किंग की सुविधा लें, तब आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर अगर आपको लगता है कि कोई आपकी कार को रफ तरीके से चला सकता है, तो स्पीड लिमिट लगाकर कार उन्हें सौंप सकते हैं।
Trending Videos

- यह फीचर आपके ग्लव बॉक्स (Glove Box) और डिग्गी (Boot) को भी लॉक कर सकता है। इसमें आपके गहने, डॉक्यूमेंट्स या लैपटॉप पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
- वैलेट मोड कार के टचस्क्रीन और नेविगेशन को डिसेबल कर देता है। कोई भी यह नहीं जान पाएगा कि आप कहां रहते हैं या आपके फोन में कौन से नंबर सेव हैं।
- कई बड़ी कारें जैसे टेस्ला में यह ऑटोपायलट को बंद कर देता है, वहीं अन्य गाड़ियों में यह स्पोर्ट मोड को डिसेबल कर देता है ताकि कार की परफॉर्मेंस के साथ छेड़छाड़ न हो।
इसे एक्टिवेट करना बहुत आसान है। आजकल की स्मार्ट कारों को आप अपनी मोबाइल एप से ही वैलेट मोड पर डाल सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले कार की स्क्रीन पर जाएं और वहां एक सुरक्षित PIN डालें, इसके बाद आपको ऑन करने का ऑप्शन मिल जाएगा, जहां से इसे ऑन किया जा सकता है।
- कुछ एडवांस चाबियों में भी इसके लिए शॉर्टकट बटन होता है।
जब भी वैलेट पार्किंग की सुविधा लें, तब आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर अगर आपको लगता है कि कोई आपकी कार को रफ तरीके से चला सकता है, तो स्पीड लिमिट लगाकर कार उन्हें सौंप सकते हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन