सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   7-Seater Sales Surge: Top Family Car Holds Its Ground While Two Budget Models Record Massive Growth

7-Seater Sales: बड़े परिवारों के बीच बढ़ा इन गाड़ियों का क्रेज, सेल्स रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 15 Feb 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Best 7 Seater Cars Jan 2026: भारतीय सड़कों पर अब बड़ी गाड़ियों का राज है। जनवरी 2026 के सेल्स आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि लोग अब स्पेस और कंफर्ट को तरजीह दे रहे हैं। जहां मारुति अर्टिगा ने अपनी बादशाहत कायम रखी है, वहीं रेनॉल्ट ट्राइबर ने 72 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ के साथ मार्केट को हैरान कर दिया है। जानिए सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारें...

7-Seater Sales Surge: Top Family Car Holds Its Ground While Two Budget Models Record Massive Growth
मारुति सुजुकी अर्टिगा - फोटो : marutisuzuki.com
विज्ञापन

विस्तार

जनवरी 2026 में 17,892 यूनिट्स की बिक्री के साथ अर्टिगा सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर रही। ये पिछले साल जनवरी 2025 की तुलना में 26 प्रतिशत ज्यादा है। लगातार बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और फैमिली-फ्रेंडली स्पेस इसे ग्राहकों की पहली पसंद बनाए हुए हैं।

Trending Videos

 
रैंक कार का नाम यूनिट्स बिकीं सालाना ग्रोथ (%)
1 मारुति अर्टिगा 17,892 +26%
2 महिंद्रा स्कॉर्पियो 15,542 +1%
3 महिंद्रा बोलेरो 11,841 +36%
4 महिंद्रा  एक्सयूवी 7 एक्सओ 10,133 (नया लॉन्च)
5 टोयोटा इनोवा 9,455 -3%

अर्टिगा और स्कॉर्पियो का जलवा
मारुति सुजुकी अर्टिगा ने साबित कर दिया कि बजट और माइलेज के मामले में उसका कोई मुकाबला नहीं है। 26 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ इसने टॉप पोजीशन पर कब्जा किया। वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो ( एन और क्लासिक) 15,542 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। स्कॉर्पियो की लोकप्रियता अभी भी वैसी ही बनी हुई है, और अब लोग इसके आने वाले अपडेटेड मॉडल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: EV: ईवी में बाजार से एक्सेसरी लगाना सुरक्षित है या नहीं? मॉडिफिकेशन से पहले सोचें, बैटरी और जेब दोनों बचाएं

ग्रोथ के असली सुपरस्टार कौन-सी कार मानी जा रही है?
इस सेल्स रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम रेनॉल्ट ट्राइबर का है। भले ही ये लिस्ट में नौवें नंबर पर हो, लेकिन इसकी बिक्री में 72 प्रतिशत हो लेकिन इसकी भी भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, गांव से शहर तक सबकी पसंद महिंद्रा बोलेरो ने भी 36 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की है।

मिड-रेंज में लग्जरी का अनुभव देने वाली कार ?
महिंद्रा की नई एक्सयूवी 7 एक्सओ ने लॉन्च होते ही तहलका मचा दिया है। 10,133 यूनिट्स बेचकर इसने चौथे स्थान पर कब्जा जमाया। टाटा सफारी की बात करें तो, इसके पेट्रोल वर्जन के आने से इसकी बिक्री में 53 प्रतिशत का उछाल आया है, जो टाटा के लिए एक बड़ी जीत है।

ये भी पढ़े: Transmission: कार से ट्रांसमिशन फ्लूड लीक क्यों होता है? जानिए कारण, संकेत और सही समाधान

इनोवा और फॉर्च्यूनर में थोड़ी सुस्ती
हैरानी की बात ये रही कि टोयोटा की दिग्गज गाड़ियों में गिरावट दर्ज की गई है। जैसे की एक समय पर लोकप्रिय इनोवा में करीब तीन प्रतिशत की रही।यानि ये पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम बिकी। हालांकि प्रीमियम सेगमेंट में अभी भी इनका कोई सीधा कॉम्पिटिटर नहीं है।

क्यों बढ़ रही है 7-सीटर कारों की मांग?
देश में 7 सीटर कारों की मांग में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ये कुछ प्रमुख कारण है जैसे:

  • बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा स्पेस ज्यादा मिलता है।
  • लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक विकल्प माना जा रहा है।
  • एसयूवी और एमयूवी सेगमेंट के फीचर्स में बढ़ोतरी हुई है।
  • नए पेट्रोल और हाइब्रिड विकल्पों की उपलब्धता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed