सब्सक्राइब करें

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro:बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 03:26 PM IST
सार

बीएमडब्ल्यू  इंडिया ने BMW X3 30 xDrive M Sport Pro के लॉन्च के साथ X3 लाइन-अप में एक नया पेट्रोल वेरिएंट जोड़ा है। जानें क्या है इसकी खूबियां।

विज्ञापन
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro SUV Launched in India Check Price Features Specifications
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro - फोटो : BMW
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने X3 रेंज में नया पेट्रोल वेरिएंट BMW X3 30 xDrive M Sport Pro (बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो) लॉन्च किया है। इस एसयूवी का उत्पादन BMW Group (बीएमडब्ल्यू ग्रुप) के चेन्नई प्लांट में स्थानीय रूप से किया जा रहा है। और देशभर के डीलरशिप्स पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी कीमत करीब पौने एक करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नया वेरिएंट मौजूदा xDrive20 पेट्रोल और xDrive20d डीजल के साथ लाइन-अप में शामिल हुआ है।


 
Trending Videos
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro SUV Launched in India Check Price Features Specifications
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro - फोटो : BMW
नई X3 30 xDrive को कौन-सा इंजन पावर देता है?
इस एसयूवी में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 258 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क (1,600- 4,600 rpm) जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड स्ट्रेप्टॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और xDrive ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है। 

परफॉर्मेंस के लिहाज से यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम स्टैंडर्ड है। ड्राइव मोड्स में स्पोर्ट बूस्ट और स्पोर्ट प्लस शामिल हैं। जबकि इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड डैम्पर्स के साथ एडैप्टिव सस्पेंशन भी स्टैंडर्ड मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro SUV Launched in India Check Price Features Specifications
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro - फोटो : BMW
केबिन और टेक्नोलॉजी में क्या खास है?
केबिन का बात करें तो, इसमें बीएमडब्ल्यू का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच टचस्क्रीन शामिल है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर चलता है और क्विकसेलेक्ट फीचर सपोर्ट करता है।

केबिन में वेगान्जा अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेशन के साथ स्पोर्ट्स सीट्स, फ्लैट-बॉटम M स्टीयरिंग व्हील, हेड-अप डिस्प्ले और पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलता है। म्यूजिक के शौकीनों के लिए 15-स्पीकर हर्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस में क्या-क्या शामिल है?
सेफ्टी के मोर्चे पर X3 30 xDrive M Sport Pro में ड्राइविंग असिस्टेंट प्लस मिलता है। जिसमें एक्टिव क्रूज कंट्रोल (स्टॉप एंड गो), लेन कीप असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा पार्किंग असिस्टेंट प्लस के तहत सराउंड व्यू, रिवर्सिंग असिस्टेंट और ड्राइव रिकॉर्डर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro SUV Launched in India Check Price Features Specifications
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro - फोटो : BMW
डायमेंशन्स और एक्सटीरियर में क्या मिलता है?
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro की लंबाई 4,755 mm, चौड़ाई 1,920 mm और ऊंचाई 1,660 mm है, जबकि व्हीलबेस 2,865 mm का है। एसयूवी को 20-इंच M अलॉय व्हील्स और M Sport ब्रेक्स मिलते हैं।

एक्सटीरियर हाइलाइट्स में इल्यूमिनेटेड ब्लैक-आउट किडनी ग्रिल, एडैप्टिव LED हेडलैम्प्स, फ्लश डोर हैंडल्स और हाई-ग्लॉस ब्लैक रियर डिफ्यूजर शामिल हैं।

X3 रेंज बनेगा और मजबूत
नया BMW X3 30 xDrive M Sport Pro उन ग्राहकों के लिए है जो X3 में ज्यादा पावर, स्पोर्टी ड्राइव और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। 258 hp पेट्रोल इंजन, AWD सिस्टम और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ यह वेरिएंट X3 रेंज को और मजबूत बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed