पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   74 Pebble Beach Best of Show Winners Up Auction, Here Story

नीलामी के लिए तैयार यह 88 साल पुरानी प्री-वार कार: जानिए क्या है इसमें खास और क्यों है दुनिया में इतनी दुर्लभ

Tue, 07 Jul 2026 10:14 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 07 Jul 2026 10:14 AM IST
सार

Vintage French Car: दुनिया की सबसे दुर्लभ और खूबसूरत विंटेज कारों में से एक 1937 डेलाज D8-120 S एयरोडायनामिक कूप अगले महीने नीलाम होने जा रही है। यह उन सिर्फ 74 कारों में शामिल है, जिन्हें Pebble Beach Best of Show का सर्वोच्च सम्मान मिला है। यह इतनी खास की क्यों है? आइए इस आर्ट डेको कार के बारे में सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
 

विज्ञापन
74 Pebble Beach Best of Show Winners Up  Auction, Here Story
डेलाज D8-120 S एयरोडायनामिक कूप नीलामी को तैयार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

1937 Delage D8-120 S: विंटेज और क्लासिक कारों के शौकीनों की मनपसंद मानी जाने वाली 1937 डेलाज D8-120 S एयरोडायनामिक कूप (1937 Delage D8-120 S Aerodynamic Coupe) पहली बार खुले बाजार में नीलाम होने जा रही है। ऑटोमोबाइल जगत का सबसे प्रतिष्ठित पेबल बीच बेस्ट ऑफ शो (Pebble Beach Best of Show) का खिताब जीतने वाली दुनिया की सबसे दुर्लभ कारों में से एक अब इतिहास रचने के लिए तैयार है। अगले महीने की 13 से 15 तारीख तक उत्तरी कैलिफोर्निया के मोंटेरे कॉन्फ्रेंस सेंटर में RM सोथबीज (RM Sotheby’s) की ओर से एक नीलामी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यह चमचमाती कार मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इस कार की दुर्लभता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 1950 में पेबल बीच कोंकर्स डी'एलिगेंस की शुरुआत से लेकर अब तक के 76 वर्षों के लंबे इतिहास में केवल 74 अनूठी कारों को ही यह सर्वोच्च सम्मान मिला है, जिनमें से एक यह भी है।
विज्ञापन


यह Delage Coupe क्यों इतनी खास है?
  • यह कार फ्रेंच निर्माता डेलाज के D8-120 S मॉडल का प्रोटोटाइप थी, जिसे सामान्य D8-120 से अधिक स्पोर्टी बनाया गया था। इसमें 4.75-लीटर स्ट्रेट-एट इंजन, कम ऊंचाई वाली सस्पेंशन, हल्का वजन और बड़े ब्रेक दिए गए थे, लेकिन इसकी सबसे बड़ी पहचान इसका हाथ से तैयार किया गया एल्युमिनियम और स्टील का एयरोडायनामिक बॉडीवर्क है।
  • विज्ञापन
  • इस शानदार डिजाइन को फ्रेंच डिजाइनर जॉर्जेस पॉलिन (Georges Paulin) ने तैयार किया था, जबकि इसका निर्माण पेरिसियन कोचबिल्डर मार्सेल पूर्तू (Marcel Pourtout) ने किया था। उस दौर में इसकी एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने के लिए विंड टनल का इस्तेमाल किया गया था, जो उस समय बेहद नई तकनीक मानी जाती थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Indulge (@indulge.global)




पेरिस मोटर शो में नहीं मिली जगह, फिर भी बनी आकर्षण
इस कार को कंपनी के संस्थापक लुई डेलेज इसे 1937 के पेरिस सैलून में प्रदर्शित करना चाहते थे, लेकिन तब तक आवेदन बंद हो चुके थे, लेकिन डेलेज और पूर्तू ने हार नहीं मानी और इस कार को शो के ग्रैंड पैलेस के बाहर ही पार्क कर दिया, जिसने खूब लोगों को आकर्षित किया। इसके बाद यह कार लुई डेलेज की राेज की सवारी बन गई।


एक्सीडेंट के बाद बदल गया डिजाइन
  • 1953 में यह कार एक मामूली दुर्घटना का शिकार हुई।जिसके बाद इसे मरम्मत के लिए मशहूर कोचबिल्डर साऊतचिक के पास भेजा गया। वहां मूल डिजाइन में कई बदलाव कर दिए गए। कार का फ्रंट हिस्सा ऊंचा और सीधा बना दिया गया, विंडशील्ड को फ्लैट कर दिया गया और पीछे की दो अलग-अलग खिड़कियों की जगह एक सिंगल ग्लास लगा दिया गया।
  • बाद में, पूरी तरह रिस्टोर होने के बाद इसे अखबारों के बड़े मालिक विलियम ए रैडी ने खरीदा और फ्रांस में चलाने के बाद अमेरिका भेज दिया। इसके बाद यह न्यूयॉर्क के फिल्ममेकर विलियम मास और फिर ईस्ट कोस्ट के कलेक्टर अल्फ्रेडो ब्रेनर के पास गई।

फिर लौटा कार का पुराना डिजाइन
  • इसके बाद यह कार कई कलेक्टर्स के पास रही और अंत में इसे अमेरिकी कलेक्टर सैम मान (Sam Mann) ने खरीद लिया। फिर उन्होंने कार को न्यू जर्सी के मशहूर रिस्टोरेशन हाउस स्टोन बार्न ( Stone Barn) भेजा, जहां दो साल से अधिक समय तक इसकी पूरी रिस्टोरेशन की गई।
  • पुरानी तस्वीरों और पूर्तू आर्काइव्स (दस्तावेजों) की मदद से साऊतचिक की ओर से किए गए बदलावों को हटाकर कार को उसके मूल 1937 वाले स्वरूप में वापस लाया गया।

कितने पुरुस्कार मिले?
  • साल 2005 में इस कार ने पेबल बीच का सर्वोच्च पुरस्कार बेस्ट ऑफ शो जीता। इसी साल न्यूयॉर्क के पहले इसे लुई वितों क्लासिक (Louis Vuitton Classic) में भेजा गया, जहां इस कार को बेस्ट ऑफ द बेस्ट( Best of the Best) चुना गया। सैम मान का कहना है कि यह उनकी संग्रह की हर कार से बेहतर है और ऑटोमोबाइल को कला के रूप में प्रदर्शित करने का सबसे उदाहरण है।
  • जब एक्सपर्ट हार्वे स्टैनली से पूछा गया कि क्या पेबल बीच विजेता होने से कार की वैल्यू और कलेक्टिबिलिटी बढ़ती है? तो उन्होंने कहा कि एक हजार प्रतिशत, यह कार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान है जो इसके इतिहास और प्रमाणिकता को बेहद मजबूत बनाता है।

युवा खरीदार भी दिखा सकते हैं दिलचस्पी
हार्वे स्टैनली का मानना है कि इस बार इस कार का खरीदार अपेक्षाकृत युवा भी हो सकता है। उनके अनुसार, प्री-वार क्लासिक कारों में नई पीढ़ी की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है और इतनी दुर्लभ और पुरस्कार विजेता कार किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय क्लासिक कार इवेंट में हिस्सा लेने और जीतने की क्षमता रखती है।

कितनी  कीमत हो सकती है ?
RM Sotheby's को उम्मीद है कि यह 1937 डेलाज D8-120 S एयरोडायनामिक कूपनीलामी में 5 से 6 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 41 से 50 करोड़ रुपये में बिक सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह साल की सबसे चर्चित क्लासिक कार नीलामियों में से एक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed