पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Luxury EV Sales June 2026: BMW Dominates, Mercedes and Tesla Follow

Luxury EV Sales June 2026: देश में लोग जमकर खरीद रहे लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, एक साल में दोगुनी हुई बिक्री!

Mon, 06 Jul 2026 03:49 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 06 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

Luxury Electric Car Sales In June 2026: भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जून 2026 में देश में कुल 804 लग्जरी ईवी रजिस्टर हुईं, जो पिछले साल जून की 391 यूनिट्स के मुकाबले 105.6% ज्यादा हैं। बीएमडब्ल्यू ने सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया। मर्सिडीज-बेंज दूसरे, वोल्वो तीसरे और टेस्ला चौथे स्थान पर रही।

विज्ञापन
Luxury EV Sales June 2026: BMW Dominates, Mercedes and Tesla Follow
लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में आया तूफानी उछाल - फोटो : एआई

विस्तार

भारतीय बाजार में अब सिर्फ आम इलेक्ट्रिक कारों की ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की शानदार लग्जरी ईवी की भी भारी डिमांड है। ताजा सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों में महंगी इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जून 2026 के आंकड़ों को देखें तो लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट ने सालाना आधार पर 105% से ज्यादा की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है।

विज्ञापन


एक नजर कुल बिक्री के आंकड़ों पर:

जून 2025 में बिक्री: सिर्फ 391 गाड़ियां
जून 2026 में बिक्री: 804 गाड़ियां
पिछले साल के मुकाबले इस साल लग्जरी ईवी की बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।


जून 2026 में किस कंपनी ने बेचीं कितनी इलेक्ट्रिक कारें?

आइए देखते हैं किस कंपनी का मार्केट पर कितना दबदबा रहा:
 

BMW (बीएमडब्ल्यू)

लग्जरी ईवी सेगमेंट में जर्मनी की इस कंपनी का एकतरफा राज है। बेहतरीन फीचर्स और परफॉर्मेंस के दम पर BMW ने जून में 489 कारें बेचीं हैं। पूरे बाजार के 60.8% हिस्से पर अकेले बीएमडब्ल्यू का कब्जा है। पिछले साल जून में कंपनी ने 242 कारें बेची थीं।

विज्ञापन


Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज)

मर्सिडीज ने भी 107.1% की बेहतरीन सालाना ग्रोथ हासिल करते हुए जून में 234 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं। बाजार में फिलहाल इसका लगभग 29% शेयर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Volvo (वॉल्वो)

सेल्स चार्ट में वॉल्वो तीसरे पायदान पर है। कंपनी ने कुल 36 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो पिछले साल 29 यूनिट्स के मुकाबले 24.1% ज्यादा है। कुल बिक्री में वॉल्वो की हिस्सेदारी 4.5% रही।


Tesla (टेस्ला)

अमेरिकी दिग्गज कंपनी टेस्ला ने भी भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। पिछले साल जून में जहां कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी थी, वहीं इस बार टेस्ला ने 35 गाड़ियां बेची हैं। यह 4.4% मार्केट शेयर के साथ चौथे नंबर पर है।


अन्य ब्रांड्स

  • पोर्श: 8 कारों की बिक्री और 1% मार्केट शेयर के साथ पांचवें नंबर पर रही।
  • ऑडी: जून 2026 में कंपनी की केवल 1 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बिकी।
  • लोटस: ऑडी की तरह ही लोटस ने भी पूरे महीने में सिर्फ 1 ईवी बेची।

कुल मिलाकर, भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का भविष्य काफी शानदार नजर आ रहा है और आने वाले समय में इन शानदार गाड़ियों की डिमांड और भी बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed