सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   AC Remote Not Working? 4 Easy Ways to Turn On Your Split AC Without a Remote

Air Conditioner Tips: Split AC का रिमोट खराब या गुम हो जाए, तो इन तरीकों से करें एसी को कंट्रोल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 04 Apr 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

AC Remote Not Working: गर्मियों में अगर आपके स्प्लिट AC का रिमोट अचानक काम करना बंद कर दे या खो जाए तो परेशान न हों। इस लेख में जानेंगे उन चार तरीकों के बारे में जिससे आप एसी को बिना रिमोट के कंट्रोल कर पाएंगे।

AC Remote Not Working? 4 Easy Ways to Turn On Your Split AC Without a Remote
एसी रिमोट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

गर्मियों का मौसम हो और अचानक आपके स्प्लिट एसी का रिमोट काम करना बंद कर दे या कहीं खो जाए तो पसीना छूट जाता है। ऐसे में कई लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप बिना रिमोट के भी अपने एसी को ऑन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बिना रिमोट के एसी चलाने की ट्रिक्स और खराब रिमोट को घर पर ही चेक करने के कुछ बेहद आसान तरीके बता रहे हैं।

Trending Videos

बिना रिमोट के स्प्लिट एसी कैसे चलाएं?

अगर आपके पास रिमोट नहीं है तो इन चार स्मार्ट तरीकों से आप अपना एसी चला सकते हैं:

1. एसी का 'सीक्रेट' बटन (मैन्युअल बटन का इस्तेमाल)

हर स्प्लिट एसी में इमरजेंसी के लिए एक 'सीक्रेट' या हिडन मैन्युअल बटन होता है। इसका इस्तेमाल आप बिना रिमोट के भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने कमरे में लगे एसी के सामने वाले प्लास्टिक कवर को दोनों तरफ से पकड़कर हल्के से ऊपर की ओर उठाएं, जिससे इसका पैनल खुल जाएगा। पैनल खोलने के बाद, अंदर दाईं तरफ जहां एलईडी लाइट्स होती हैं, वहां आपको एक छोटा सा बटन या स्विच दिखाई देगा। अब किसी पेन या ऐसी चीज जिसमें करंट न लगे, की मदद से इस बटन को एक बार दबाएं। ऐसा करते ही आपका एसी तुरंत 'ऑटो' या 'कूल मोड' (जो आमतौर पर 24°C पर सेट होता है) पर चालू हो जाएगा। जब आपको अपना एसी बंद करना हो तो बस उसी बटन को एक बार फिर से दबा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. अपने स्मार्टफोन को बनाएं रिमोट (IR ब्लास्डर)

अगर आपके स्मार्टफोन में IR (इंफ्रारेड) ब्लास्टर है। तो आप अपने फोन को ही एसी का रिमोट बना सकते हैं। यह मुख्य रूप से शाओमी, पोको, वनप्लस और कुछ वीवो फोन्स में होता है। फोन में IR ब्लास्टर आमतौर पर ऊपरी किनारे पर मौजूद होता है। यह एक छोटे, काले, गोलाकार या अंडाकार छेद या डॉट जैसा दिखता है, जो अक्सर सेकेंडरी माइक्रोफोन के पास होता है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से 'AnyMote' या 'स्मार्ट IR रिमोट' जैसे एप डाउनलोड करें और अपने एसी के ब्रांड को सिलेक्ट करके उसे कंट्रोल करें।

3. वाई-फाई और स्मार्ट एप्स (स्मार्ट एसी कंट्रोल)

अगर आपके घर में वाई-फाई इनेबल्ड लेटेस्ट स्मार्ट एसी लगा है तो आपको रिमोट की जरूरत ही नहीं है। आप सीधे कंपनी के आधिकारिक एप (जैसे- LG ThinQ, सैमसंग स्मार्टथिंग्स आदि) को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके एसी का टेंपरेचर और मोड सेट कर सकते हैं।

4. यूनिवर्सल रिमोट 

अगर आपका असली रिमोट हमेशा के लिए खराब हो गया है तो आप बाजार या ऑनलाइन स्टोर से एक यूनिवर्सल रिमोट खरीद सकते हैं। इसे किसी भी ब्रांड के एसी के साथ प्रोग्राम करके आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

रिमोट काम नहीं कर रहा? ऐसे करें चेक 

कई बार रिमोट खराब नहीं होता, बल्कि उसमें कोई छोटी सी तकनीकी दिक्कत आ जाती है। इसे आप खुद आसानी से चेक कर सकते हैं। शुरुआत करने के लिए, सबसे पहले पुरानी बैटरियों को निकालकर नई बैटरियां सही तरीके से लगाएं और अगर रिमोट पर कोई रीसेट बटन दिया गया है तो उसे पिन से दबाकर चेक करें। इसके बाद भी अगर बात न बने तो कैमरा टेस्ट करके देखें। इसके लिए अपने स्मार्टफोन का कैमरा ऑन करें। इसके बाद रिमोट के आगे वाले हिस्से (जहां छोटा बल्ब होता है) को कैमरे के लेंस के सामने रखें और रिमोट का कोई भी बटन दबाएं। अगर आपको फोन की स्क्रीन पर उस बल्ब में हल्की सी लाइट जलती हुई दिखाई दे तो समझ जाइए कि आपका रिमोट सिग्नल भेज रहा है और बिल्कुल सही है।

इसके साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि रिमोट और एसी के सेंसर के बीच कोई भारी पर्दा या फर्नीचर जैसी रुकावट न हो, जो सिग्नल को वहां तक पहुंचने से रोक रही हो। आखिर में, अगर रिमोट बिल्कुल सही काम कर रहा है लेकिन एसी कोई कमांड नहीं ले रहा है तो हो सकता है कि आपका एसी हैंग हो गया हो। ऐसे हालात में 'हार्ड रिसेट' बहुत काम आती है। आपको बस घर की मेन पावर सप्लाई (MCB या ब्रेकर) से एसी को 10-20 मिनट के लिए पूरी तरह बंद कर देना है और फिर वापस चालू करना है। यह प्रक्रिया आपके एसी को रीसेट कर देगी और वह फिर से काम करने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed