{"_id":"69d22364f661c45cf30f1f04","slug":"cooler-repair-tips-fix-rattling-noises-home-withouta-mechanic-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Repair Tips: कूलर की गड़गड़ आवाज से हैं परेशान? मैकेनिक के बिना घर पर ऐसे करें ठीक, मिल सकती है राहत","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Cooler Repair Tips: कूलर की गड़गड़ आवाज से हैं परेशान? मैकेनिक के बिना घर पर ऐसे करें ठीक, मिल सकती है राहत
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:25 PM IST
सार
How to fix cooler noise at home: गर्मी के मौसम में मध्यम वर्गीय परिवार के लिए कूलर सबसे बड़ा सहारा माना जाता है, लेकिन रखरखाव की कमी की वजह से इसमें शोर की समस्या आम है। पंप में हवा फंसने से लेकर पाइप ब्लॉकेज तक, कई ऐसे कारण हैं जो कूलर की शांति भंग कर देते हैं। जानें कैसे आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपने कूलर को फिर से नया जैसा शांत और ठंडा बना सकते हैं...
विज्ञापन
1 of 4
Cooler
- फोटो : Adobe stock
Link Copied
Air cooler making gurgling sound solution: कूलर में गड़गड़ाहट की आवाज आमतौर पर पानी के गलत लेवल, पंप में फंसी हवा या पाइप में गंदगी जमा होने की वजह से आती है। इसे ठीक करने के लिए टैंक की सफाई, पंप की एयर ब्लीडिंग और नोजल को साफ करना पर्याप्त होता है। नियमित मेंटेनेंस न केवल शोर को खत्म करती है, बल्कि कूलर की लाइफ और कूलिंग क्षमता को भी बढ़ाती है।
Why cooler pump makes noise: क्यों शोर करता है कूलर और क्या है समाधान?
Trending Videos
2 of 4
cooler
- फोटो : IndiaMart
पानी का गलत लेवल: अगर आप पानी डालने में लापरवाही कर रहे हैं या पानी का स्तर बहुत कम है, तो पंप हवा खींचने लगता है जिससे पाइप में बुलबुले बनते हैं और गड़गड़ाहट होती है। इसलिए पर्याप्त पानी डालें। ध्यान रहे बहुत ज्यादा भी न डालें क्योंकि ओवरफ्लो से भी शोर होता है।
पंप में एयर लॉक: जब पंप में हवा फंस जाती है, तो पानी का प्रवाह असमान हो जाता है, जिससे बुलबुल की आवाज आती है।
पाइप और नोजल में ब्लॉकेज: धूल और खारे पानी की वजह से पाइप के छेद बंद हो जाते हैं। जब पानी दबाव के साथ इन छोटे-छोटे छेदों से निकलता है, तो शोर पैदा होता है।
पुराना पंप: समय के साथ पंप की मोटर कमजोर हो जाती है, जिससे वह स्मूदली पानी नहीं खींच पाता। इसलिए समय-समय पर इसे जरूर बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कूलर
- फोटो : Freepik
घर पर ठीक करने के आसान तरीके टैंक की सफाई: सबसे पहले पुराना पानी निकालें और टैंक को अच्छी तरह साफ करें, जिससे कोई भी धूल-मिट्टी जमा न रहे।
सही वाटर लेवल: हमेशा टैंक को आधा या तीन-चौथाई ही भरें। बहुत कम या बहुत ज्यादा पानी शोर का कारण बन सकता है।
पंप की हवा निकालें: पंप को पानी के अंदर थोड़ा ऊपर-नीचे हिलाएं, ताकि फंसी हुई हवा निकल जाए।
पाइप क्लीनिंग: पानी की पाइप और नोजल को किसी सुई या ब्रश से साफ करें, ताकि पानी का बहाव बिना रुकावट के हो।
नियमित अंतराल: अक्सर लोग पानी तो डालते रहते हैं, लेकिन उसे बदलते नहीं। जैसे मान लीजिए पहले के बचे थोड़े पानी को निकाले बिना उसमें और डाल देना, इसलिए हर 10-15 दिन में पानी बदलते रहें और कूलर को इस्तेमाल न होने पर ढककर रखें।
4 of 4
कूलर
- फोटो : Freepik
कब है प्रोफेशनल की जरूरत?
अगर सफाई और एयर ब्लीडिंग के बाद भी आवाज बंद न हो, पंप से जलने की गंध आए या पानी ऊपर चढ़ना पूरी तरह बंद हो जाए, तो समझ लें कि पंप या मोटर में तकनीकी खराबी है। ऐसे में सर्विसमैन को बुलाना ही बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।