सब्सक्राइब करें

IPL Streaming: अब ₹100 से भी कम में देखें मुफ्त IPL मैच, जानें किन कंपनियों में मिलेगा फ्री OTT सब्सक्रिप्शन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 04 Apr 2026 01:20 PM IST
सार

IPL 2026 free live streaming plans: आईपीएल के दिनों में कोई भी क्रिकेट लवर अपने मोबाइल पर लाइव एक्शन मिस नहीं करना चाहता। ऐसे में अगर आप भी बिना महंगा सब्सक्रिप्शन लिए आईपीएल का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये लेख काफी फायदेमंद होने वाला है, क्योंकि अब आपको महंगे ओटीटी पैक खरीदने की जरूरत नहीं है। मात्र 79 से शुरू होने वाले इन रिचार्ज प्लान्स के साथ आपको डेटा तो मिलेगा ही, साथ में पूरे सीजन के लिए फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का मजा भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन बेस्ट रिचार्ज प्लान्स की पूरी डिटेल।
 

विज्ञापन
IPL Free Streaming: Watch Matches Under ₹100 Get Free Subscription Jio, Airtel, Vi Plans
रिचार्ज प्लान्स - फोटो : एआई जनरेटेड
Free cricket streaming: आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग इस बार जियो हॉटस्टार पर हो रही है। क्रिकेट फैंस की सुविधा के लिए जियो, एयरटेल और वीआई ने 200 रुपये के बजट में कई शानदार डेटा पैक लॉन्च किए हैं। जियो का 79 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता है, जो 30 दिनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। वहीं, एयरटेल और वीआई भी 100 रुपये और 175 रुपये जैसे प्लान्स के साथ फ्री ओटीटी एक्सेस दे रहे हैं। इन प्लान्स की मदद से आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने स्मार्टफोन पर हर चौके-छक्के का आनंद ले सकते हैं।


200 रुपये  से कम वाले टॉप आईपीएल स्पेशल प्लान्स
Trending Videos
IPL Free Streaming: Watch Matches Under ₹100 Get Free Subscription Jio, Airtel, Vi Plans
JIO - फोटो : JIO
रिलायंस जियो के सबसे किफायती प्लान्स
जियो ने अपने यूजर्स के लिए चार मुख्य डेटा पैक पेश किए हैं जिनमें जियो हॉटस्टार का फ्री एक्सेस शामिल है:
  • 79 रुपये वाला प्लान: इसमें 30 दिनों के लिए 3GB डेटा मिलता है। साथ ही, 1 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
  • 100 रुपये वाला प्लान: यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें 6GB डेटा और 1 महीने का फ्री ओटीटी एक्सेस मिलता है।
  • 149 रुपये वाला प्लान: इसमें 10GB डेटा (30 दिन) मिलता है, लेकिन खास बात यह है कि इसमें 90 दिनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
  • 195 रुपये वाला प्लान: इस पैक में 30 दिनों के लिए 15GB डेटा मिलता है और साथ में 90 दिनों का फ्री एक्सेस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Free Streaming: Watch Matches Under ₹100 Get Free Subscription Jio, Airtel, Vi Plans
Airtel - फोटो : FREEPIK
एयरटेल के धमाकेदार ऑफर्स
एयरटेल ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए दो मुख्य बजट प्लान पेश किए हैं:
  • 100 रुपये वाला प्लान: इसमें 6GB डेटा के साथ 30 दिनों के लिए फ्री जियो हाॅटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • 195 रुपये वाला प्लान: भारी डेटा यूजर्स के लिए इसमें 12GB डेटा और 30 दिनों का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है।
IPL Free Streaming: Watch Matches Under ₹100 Get Free Subscription Jio, Airtel, Vi Plans
VI LOGO - फोटो : VI
वोडाफोन-आइडिया (Vi) के रिचार्ज पैक
वोडाफोन-आइडिया ने भी रेस में बने रहने के लिए किफायती विकल्प दिए हैं:
  • 101 रुपये वाला प्लान: इसमें 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा और फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • 175 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में 10GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिसमें फ्री क्रिकेट स्ट्रीमिंग शामिल है।
विज्ञापन
IPL Free Streaming: Watch Matches Under ₹100 Get Free Subscription Jio, Airtel, Vi Plans
रिचार्ज प्लान्स - फोटो : एआई जनरेटेड
कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट?
 
कंपनी कीमत  डेटा वैलिडिटी फ्री बेनिफिट
जियो 79 3GB 30 दिन जियो हॉटस्टार (30 दिन)
एयरटेल 100 6GB 30 दिन जियो हॉटस्टार (30 दिन)
वीआई 101 5GB 20 दिन जियो हॉटस्टार एक्सेस
जियो 149 10GB 30 दिन जियो हॉटस्टार (90 दिन)
जियो 195 15GB 30 दिन जियो हॉटस्टार (90 दिन)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed