{"_id":"69cf99a2b50fc5bfeb001513","slug":"why-you-pay-13-months-year-telecom-validity-war-escalates-best-1-month-prepaid-plans-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prepaid Plans: साल में 13 बार रिचार्ज का झंझट खत्म, यहां जानें Jio, Airtel और Vi के 30 दिन वाले शानदार प्लान्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Prepaid Plans: साल में 13 बार रिचार्ज का झंझट खत्म, यहां जानें Jio, Airtel और Vi के 30 दिन वाले शानदार प्लान्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:22 PM IST
सार
Telecom recharge validity : क्या आपने कभी गौर किया है कि साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन आपको रिचार्ज 13 बार कराना पड़ता है? हाल ही में सांसद राघव चड्ढा ने संसद में इसी मुद्दे को उठाया भी थी। उनका कहना है कि 28 दिन की वैलिडिटी की वजह आम आदमी को हर साल एक महीने का एक्स्ट्रा पैसा देना पड़ता है। इस बहस के बीच, आइए जानते हैं कि दिग्गज कंपनियां आपके लिए कौन से पूरे 1 महीने वाले प्लान ऑफर कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
Raghav Chadha parliament speech telecom: कुछ हफ्ते पहले राघव चड्ढा ने संसद में टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिनों वाले रिचार्ज सिस्टम पर सवाल उठाए थे। उनके अनुसार, इस सिस्टम की वजह से यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि प्लान्स की वैलिडिटी 30 दिन या पूरे एक महीने की होनी चाहिए और डेली डेटा कोटा को अगले दिन के लिए कैरी-फॉरवर्ड करने की सुविधा मिलनी चाहिए। हालांकि, इसके बाद जियो, एयरटेल और वोडा पहले से ही कुछ ऐसे प्लान ऑफर कर रहे हैं जो पूरे 30 दिन या एक महीने की वैलिडिटी देते हैं।
Trending Videos
Airtel Rs 399 Plan
- फोटो : एयरटेल
एयरटेल: प्रीमियम बेनिफिट्स के साथ 1 महीने के विकल्प
एयरटेल अपने ग्राहकों को 1 महीने की वैलिडिटी वाले चार प्रमुख प्लान ऑफर करता है, जिनकी शुरुआत 319 से होती है।
एयरटेल अपने ग्राहकों को 1 महीने की वैलिडिटी वाले चार प्रमुख प्लान ऑफर करता है, जिनकी शुरुआत 319 से होती है।
- 319 रुपये का प्लान: इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही एपल म्यूजिक का एक्सेस भी मिलता है, जिसमें आप भरपूर्ण मनोरंजन प्राप्त कर सकते हैं।
- 379 रुपये का प्लान: इसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके साथ ही इसमें भी एपल म्यूजिक मिलता है।
- 429 रुपये का प्लान: इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है।
- 609 रुपये का प्लान: यह उन लोगों के लिए खास माना जाता है, जिन्हें अधिक डेटा की जरूरत होती है। इसमें 60GB डेटा एक साथ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
JIO
- फोटो : PTI
रिलायंस जियो: एआई और क्लाउड स्टोरेज
जियो ने अपने एक महीने वाले प्लान्स में आधुनिक फीचर्स को जोड़ा है:
जियो ने अपने एक महीने वाले प्लान्स में आधुनिक फीचर्स को जोड़ा है:
- 319 रुपये का प्लान (1 महीना): इसमें रोजाना 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। खास बात यह है कि इसमें जेमिनी प्रो (18 महीने) का एक्सेस, 2TB क्लाउड स्टोरेज और जियो टीवी मिलता है।
- 355 रुपये का प्लान (30 दिन): इसमें 25GB डेटा (एक साथ), अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो हाॅटस्टार के साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
VI LOGO
- फोटो : VI
वोडाफोन आइडिया (Vi): बजट और नाइट डेटा का फायदा
वीआई के प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छे हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं:
जहां 28 दिन वाले प्लान कंपनियों के लिए फायदे का सौदा होते हैं, वहीं यूजर्स के लिए यह अतिरिक्त खर्च का कारण बनते हैं, लेकिन इन रिचार्ज प्लान्स के बाद 30 दिन या 1 महीने वाले प्लान यूजर्स के लिए ज्यादा लाभदायक और सुविधादायक साबित होते हैं।
संसद में क्या उठी मांग?
राघव चड्ढा ने दलील दी कि 28 दिन का साइकिल कंपनियों के लिए मुनाफा कमाने का तरीका है। उन्होंने टेलीकॉम रेगुलेटर से अपील की है कि रिचार्ज की मानक अवधि 30 दिन अनिवार्य की जाए। बचे हुए डेटा को अगले दिन इस्तेमाल करने (Carry-forward) की अनुमति दी जाए ताकि यूजर्स का पैसा बर्बाद न हो।
वीआई के प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छे हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं:
- 218 और 232 रुपये का प्लान (1 महीना): इनमें क्रमशः 3GB और 4GB कुल डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
- 379 रुपये का प्लान (1 महीना): यह काफी लोकप्रिय है क्योंकि इसमें रोज 2GB डेटा के साथ रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
- 30 दिन वाले विकल्प: वोडाफोन 224 (4GB डेटा) और 345 रुपये का प्लान (25GB डेटा) में 30 दिन वाले प्लान भी ऑफर करता है।