{"_id":"69d3a82ae6472d9f640e4604","slug":"why-ac-temperature-do-not-go-below-16-and-above-30-degree-celsius-reason-explained-2026-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Facts: 16 डिग्री से नीचे और 30 से ऊपर क्यों नहीं जाता एसी का टेम्प्रेचर? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AC Facts: 16 डिग्री से नीचे और 30 से ऊपर क्यों नहीं जाता एसी का टेम्प्रेचर? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:04 PM IST
सार
AC Temperature Limit: गर्मी बढ़ते ही एसी हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर क्यों नहीं जाता? इसके पीछे तकनीकी कारण और दिलचस्प विज्ञान छिपा है...
विज्ञापन
1 of 6
एसी के बारे में ये बात नहीं जानते होंगे आप
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग राहत पाने के लिए पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल बढ़ा देते हैं। घर हो, दफ्तर हो या मॉल, एसी अब रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, एसी को लेकर कई सवाल लोगों के मन में आते हैं, जिनमें से एक सबसे आम सवाल है कि इसका तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम और 30 डिग्री से ज्यादा क्यों नहीं किया जा सकता। इसका जवाब तकनीक और वैज्ञान दोनों में छिपा है। आइए जानते हैं...
2 of 6
एसी, AC
- फोटो : अमर उजाला
एसी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे क्यों नहीं किया जा सकता?
एयर कंडीशनर के अंदर एक अहम हिस्सा होता है, जिसे इवैपोरेटर कहा जाता है। यही पार्ट रेफ्रिजरेंट यानी कूलेंट की मदद से ठंडा होता है और कमरे में ठंडी हवा पहुंचाता है। अगर एसी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे सेट किया जाए, तो इवैपोरेटर पर बर्फ जमने लगती है। बर्फ तो 0 डिग्री पर जमती है, लेकिन एसी के अंदर स्थितियों अलग होती हैं।
Trending Videos
3 of 6
AC Tips
- फोटो : Freepik
दरअसल, इवैपोरेटर में रेफ्रिजरेंट का दबाव बहुत कम होता है, जिससे नमी जल्दी जमने लगती है। जब तापमान बहुत कम सेट किया जाता है, तो यह नमी बर्फ में बदलकर इवैपोरेटर को ब्लॉक कर सकती है। इसका असर यह होता है कि एसी ठंडी हवा देने के बजाय खराब होने लगता है या उसकी कूलिंग क्षमता घट जाती है। इसी तकनीकी जोखिम से बचाने के लिए कंपनियां एसी में 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान सेट करने का विकल्प ही नहीं देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
AC Tips
- फोटो : Freepik
30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान क्यों नहीं बढ़ाया जा सकता?
अब बात करते हैं एसी की अधिकतम सीमा की। एसी का मूल काम कमरे को ठंडा करना होता है। अगर इसका तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा कर दिया जाए, तो यह ठंडी हवा देने के बजाय सामान्य या गर्म हवा देने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
AC टिप्स
- फोटो : adobe stock
ऐसी स्थिति में एसी का उपयोग करने का मकसद ही खत्म हो जाता है, क्योंकि कमरे को ठंडा करने की बजाय यह उसे गर्म कर सकता है। यही कारण है कि कंपनियां एसी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक ही सीमित रखती हैं, ताकि इसका इस्तेमाल हमेशा कूलिंग के उद्देश्य से ही किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।