भयंकर गर्मी से बचकर जैसे ही हम घर पहुंचते हैं तो सबसे पहला काम होता है कमरे के खिड़की-दरवाजे बंद करना और AC को सीधे 16 या 18 डिग्री पर ऑन कर देना। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो रुक जाइए। आपकी यही आदत आपके AC की लाइफ कम कर रही है और बिजली का बिल रॉकेट की तरह बढ़ा रही है।
AC Tips To Save Electricity: एसी के बिजली बिल से हैं परेशान? ये वाली तकनीक अपनाएं और बचाएं पैसे
AC Tips: क्या आप भी कमरे में घुसते ही AC को सीधे 16 डिग्री पर सेट कर देते हैं? ऐसा करने से न सिर्फ बिजली का बिल 40% तक बढ़ता है, बल्कि कंप्रेसर पर लोड पड़ने से AC भी जल्दी खराब हो सकता है। इस लेख से हम आपको बताएंगे कि 'AC वेंटिलेशन फ्लश' तकनीक के जरिए कैसे आप आपके पैसे और AC दोनों को बचा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है AC वेंटिलेशन फ्लश?
दिनभर की तेज धूप और गर्मी की वजह से आपके बंद कमरे की दीवारें और फर्नीचर काफी ज्यादा हीट (गर्मी) सोख लेते हैं। जब आप कमरे में आते ही सीधे AC चलाते हैं तो मशीन को कमरे की हवा ठंडी करने से पहले उन गर्म दीवारों और सामान की हीट को कम करना पड़ता है। इससे AC के कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा लोड पड़ता है। 'वेंटिलेशन फ्लश' एक बेहद आसान प्रोसेस है जिसमें AC चलाने से पहले पंखे की मदद से कमरे की रुकी हुई गर्म हवा को बाहर निकाला जाता है।
कैसे करें AC वेंटिलेशन फ्लश? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
यह तरीका बहुत आसान है और इसके लिए आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने हैं:- खिड़की-दरवाजे खोलें: कमरे में आते ही सबसे पहले सभी खिड़की और दरवाजे खोल दें।
- फुल स्पीड में पंखा: कमरे का सीलिंग फैन ऑन करें और उसे फुल स्पीड पर चला दें।
- 5 मिनट का इंतजार: लगभग 5 से 7 मिनट तक ऐसा ही रहने दें ताकि कमरे के अंदर की हीट बाहर निकल जाए।
- फैन मोड का इस्तेमाल: खिड़की-दरवाजे बंद करके अब AC ऑन करें, लेकिन पहले 2 से 3 मिनट इसे 'फैन मोड' पर रखें।
- टेम्परेचर सेट करें: लगभग 3 मिनट बाद AC को कूल मोड पर लाएं लेकिन ध्यान रहे, टेम्परेचर 16 या 18 डिग्री पर सेट न करें।
तुरंत 16 डिग्री पर AC चलाने के बड़े नुकसान
सीधे 16 डिग्री पर AC चलाने के कई बड़े नुकसान होते हैं। जैसे ही आप सबसे कम टेम्परेचर पर AC सेट करते हैं, बिजली की खपत अचानक बढ़ जाती है। इससे आपके बिल में 30% से 40% तक का भारी उछाल आ सकता है। इतना ही नहीं, कमरे को 16 डिग्री के टारगेट तक लाने के लिए AC के कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है और उसे बिना रुके अपनी पूरी ताकत से काम करना पड़ता है। इस तरह लगातार फुल लोड पर चलने की वजह से AC की उम्र तेजी से घटती है, मशीन जल्दी खराब होने लगती है और आगे चलकर आपके मेंटेनेंस का खर्चा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
क्या है AC का 'मैजिक नंबर'?
अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि AC को कितने तापमान पर चलाना चाहिए? टेक एक्सपर्ट्स इसे AC का 'मैजिक नंबर' कहते हैं, जो 24 से 26 डिग्री के बीच होता है। बेहतरीन कूलिंग और बिजली बचाने के लिए अपने AC को 24-26 डिग्री पर सेट करें और साथ में कमरे के पंखे को धीमी रफ्तार (1 या 2 नंबर) पर चला दें। इससे AC की ठंडी हवा पूरे कमरे में आसानी से फैलती है, मशीन पर लोड कम पड़ता है और आपको चिलचिलाती गर्मी में भी एकदम परफेक्ट कूलिंग मिलती है।