सब्सक्राइब करें

Mahindra XUV300: थार और XUV700 के बाद महिंद्रा की इस कार में आई बड़ी खराबी, कंपनी ने किया रिकॉल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 26 Sep 2022 06:45 PM IST
सार

महिंद्रा की कारों में एक के बाद एक परेशानी आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने एक और कार को रिकॉल किया है। इससे पहले कंपनी थार और एक्सयूवी 700 को भी रिकॉल कर चुकी है। 

विज्ञापन
After Thar and XUV700 Mahindra recalled XUV300 petrol and diesel for clutch issue
महिंद्रा एक्सयूवी 300 - फोटो : सोशल मीडिया
देश की बड़ी कार निर्माता महिंद्रा की एक और कार में परेशानी की जानकारी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक्सयूवी 300 को भी एक खामी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल किया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने एक्सयूवी 300 के पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट्स को वापिस बुलाया है।
Trending Videos

क्या मिली खामी

After Thar and XUV700 Mahindra recalled XUV300 petrol and diesel for clutch issue
एक्सयूवी 300 - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सयूवी 300 में क्लच असेंबली में खामी मिली है। ये खामी पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के फ्यूल वाले वैरिएंट्स में मिली है। इसके अलावा एसी सिस्टम की सीवी कोर होज़ असेंबली को भी रिकॉल के दौरान चैक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थार और एक्सयूवी 700 को भी किया है रिकॉल

After Thar and XUV700 Mahindra recalled XUV300 petrol and diesel for clutch issue
एक्सयूवी 700 और थार - फोटो : सोशल मीडिया
एक्सयूवी 300 से पहले कंपनी अपनी दो और एसयूवी को रिकॉल कर चुकी है। इनमें महिंद्रा की एक्सयूवी 700 और थार शामिल हैं। इन दोनों एसयूवी को इसलिए रिकॉल किया था क्योंकि कंपनी इन गाड़ियों में टर्बोचार्जर में बदलाव करना चाहती थी। कंपनी एक्सयूवी 700 के डीजल वैरिएंट्स के टर्बो एक्चुएटर लिंकेज को बदल रही है। वहीं इसके पेट्रोल वैरिएंट को इसलिए वापिस बुलाया गया था क्योंकि कंपनी इनके जीवीवी पाइप और केनिस्टर के टी-ब्लॉक कनेक्टर के इंस्टालेशन की जांच करना चाहती थी।

ये भी पढ़ें - Ertiga Vs Carens: मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस में कौन है बेस्ट, जानें फीचर्स, कीमत से लेकर सबकुछ

सभी कारों के लिए जरूरी नहीं रिकॉल

After Thar and XUV700 Mahindra recalled XUV300 petrol and diesel for clutch issue
एक्सयूवी 300 - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने एक्सयूवी 300 की सभी गाड़ियों को वापिस नहीं बुलाया है। अगर आपके पास भी महिंद्रा की सब फोर मीटर एसयूवी है तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल देकर जानकारी ले सकते हैं। ऑनलाइन जानकारी लेने के साथ ही नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाकर भी इसकी जानकारी ली जा सकती है कि आपकी एसयूवी को रिकॉल किया गया है या नहीं।

ये भी पढ़ें - Car Care Tips: कार के पेंट का रखें इस तरह ख्याल, हमेशा नई जैसे चमकेगी आपकी कार
 
विज्ञापन

रिकॉल के दौरान पार्ट बदलने पर देना होता है चार्ज? 

After Thar and XUV700 Mahindra recalled XUV300 petrol and diesel for clutch issue
एक्सयूवी 300 - फोटो : सोशल मीडिया
जब कभी कोई कंपनी अपनी किसी भी कार के मॉडल को रिकॉल करती है तो ऐसा तभी किया जाता है जब कुछ खास कारों में किसी खामी की जानकारी मिलती है। इसके बाद कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर उस खामी को दूर करवाने के लिए ग्राहक को किसी भी तरह से कोई चार्ज नहीं देना होता। कंपनी की ओर से रिकॉल के समय होने वाली जांच और रिपेयर पूरी तरह से फ्री किया जाता है।

ये भी पढ़ें - Maruti cars with 6 airbags: सेफ्टी के मामले में जानें कैसी हैं मारुति की कारें, इन तीन में मिलते हैं छह एयरबैग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed