{"_id":"635b82e490c0587126161df6","slug":"ahead-of-the-launch-of-innova-hycross-the-big-reveal-these-features-will-be-available-in-the-mpv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Innova: इनोवा हाईक्रॉस के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, एमपीवी में मिलेंगे ये फीचर्स ऐसा होगा डिजाइन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Innova: इनोवा हाईक्रॉस के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, एमपीवी में मिलेंगे ये फीचर्स ऐसा होगा डिजाइन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:04 PM IST
सार
टोयोटा की नई इनोवा हाईक्रॉस जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले एमपीवी के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है।
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही इनोवा का नया वर्जन पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले नई एमपीवी की कुछ डिटेल्स का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस में कई ऐसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। जो अन्य एमपीवी में नहीं मिलते हैं। इस खबर में हम नई इनोवा के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
आएगी नई तकनीक वाली इनोवा हाईक्रॉस
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टोयोटा की ओर से अब इनोवा को नई तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। जिससे इसके एवरेज में और सुधार होगा। कंपनी की ओर से हाल में ही पेश की गई नई अर्बन क्रूजर हाइराइडर को पेश किया था। जिसमें कंपनी ने हाइब्रिड तकनीक का उपयोग किया है। जिसके कारण मिड साइज एसयूवी का एवरेज काफी बेहतर हुआ है।
एमपीवी में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसके लिए जो पेटेंट करवाया गया था उसकी कुछ फोटो लीक हुई है। उसके मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस में पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है। ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा जब इनोवा में पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक इनोवा हाईक्रॉस को नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसकी खासियत ये होगी कि ये लाइट वेट मोनोकॉक चेसिस पर आधारित होगी जो टोयोटा का नया ग्लोबल आर्किटेक्चर है। मौजूदा मॉडल को कनवेंशनल लैडर ऑन फ्रेम चेसिस पर बनाया जाता है। नए प्लेटफॉर्म पर बनने के बाद इनोवा हाईक्रॉस की राइड क्वालिटी, कंट्रोल, हैंडलिंग और एवरेज में काफी सुधार होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस में कंपनी की ओर से बेहतरीन फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, एक बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स के लिए एक 'ओटोमन फंक्शन', वायरलेस कनेक्टिविटी सहित कई फीचर्स होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।