सब्सक्राइब करें

Audi Q3 Sportback: ऑडी ने लॉन्च की क्यू3 स्पोर्टबैक, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 13 Feb 2023 05:17 PM IST
सार

ऑडी इंडिया ने भारतीय बाजार में नई क्यू3 स्पोर्टबैक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने क्यू3 स्पोर्टबैक को किस कीमत पर लॉन्च किया है और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Audi india launch new compact crossover q3 sportback, know all features and price
For Reference Only - फोटो : audi india

जर्मन लग्जरी कार मेकर ऑडी की ओर से भारत में नई कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर क्यू3 स्पोर्टबैक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से नई क्यू3 स्पोर्टबैक में कैसे फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत क्या है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

लॉन्च हुई क्यू3 स्पोर्टबैक

Audi india launch new compact crossover q3 sportback, know all features and price
For Reference Only - फोटो : audi india

ऑडी इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई क्यू3 स्पोर्टबैक को लॉन्च कर दिया गया है। कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर के तौर पर लाई गई इस एसयूवी में कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। पिछले साल क्यू3 को लॉन्च करने के बाद अब फरवरी 2023 में नई क्यू3 स्पोर्टबैक को लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

Audi india launch new compact crossover q3 sportback, know all features and price
For Reference Only - फोटो : audi india

ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में कंपनी की ओर से फाइव स्पोक अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक ग्लास सनरुफ, एलईडी हैडलैंप, डाइनैमिक टर्न इंडीकेटर के साथ एलईडी टेल लैंप, हाई ग्लॉस स्टाइलिंग पैकेज और एस लाइन एक्सटीरियर पैकेज दिया गया है। इसके इंटीरियर में 30 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स के साथ फोर वे लंबर सपोर्ट, लैदर और लैदरेट कॉम्बिनेशन के साथ सीटें, इंटीरियर में एल्यूमिनीयम लुक, माइक्रो-मैटेलिक सिल्वर इंर्स्ट्स, फ्रंट डोर पर स्कफ प्लेट को भी इसमें दिया गया है। 10.1 इंच की एमएमआई नेविगेशन प्लस के साथ एमएमआई टचस्क्रीन, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, 10 स्पीकर के साथ छह चैनल का एम्प्लीफायर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग के लिए रिवर्स कैमरा, पावर हीटेड-पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल एक्सटीरियर मिरर, ऑटो डिमिंग मिरर जैसे कई फीचर्स इसमें मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

मिलेगी बेहतरीन सुरक्षा

Audi india launch new compact crossover q3 sportback, know all features and price
For Reference Only - फोटो : audi india

ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में कंपनी ने छह एयरबैग, टायर प्रैशन मॉनिटरिंग सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर सीट, एंटी थेफ्ट व्हील, हिल स्टार्ट असिस्ट, क्रूज कंट्रोल के साथ स्पीड लिमिटर को इसमें ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

विज्ञापन

दमदार है इंजन

Audi india launch new compact crossover q3 sportback, know all features and price
For Reference Only - फोटो : audi india

ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में कंपनी ने काफी दमदार इंजन दिया है। इसमें दो लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिससे एसयूवी को 190 हॉर्स पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर क्वात्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दे रही है। इसे जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 7.3 सेकेंड का समय लगता है। दो लीटर के इंजन को सात स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed