रॉयल एनफील्ड की बाइक ने जीता Bike of the Year award, दूसरे और तीसरे पायदान पर इन्होंने किया कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी दो बाइक्स Interceptor 650 and Continental GT को लांच किया। रॉयल एनफील्ड की बाइक को इंटरसेप्टर 650 को इंडियन मोटरसाइकिल अवॉर्ड 2019 से नवाजा गया। इसमें दूसरे पायदान पर जगह बनाई यामाहा YZF-R15 ने वहीं तीसरें स्थान पर टीवीएस अपाचे RR 310 रही।
रॉयल एनफील्ड की दोनों बाइक में 649 सीसी का आॅइकूल्ड,पैरलल-ट्विन इंजन दिया है,जो अधिकतम 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का पीक टॉर्क जनेरेट करता है। दोनों ही बाइक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आएंगी। Interceptor 650 बाइक की कीमत एक्स शोरूम 2.34 लाख रुपए है।
क्या है, IMOTY अवार्ड
IMOTY भारत में दोपहिया वाहन सेगमेंट में सबसे विश्वसनीय अवॉर्ड है, जिसके जूरी मेंबर्स में भारत के टॉप अनुभवी ऑटो जर्नलिस्ट शामिल होते हैं, जो कई तय मानकों पर मोटरसाइकिल क आंकलन करते हैं, जिसके बाद इस अवॉर्ड के लिए किसी मोटरसाइकिल को चुना जाता है।
इस मौके पर IMOTY जूरी के चेयरमैन शुमी ने रॉयल एनफील्ड को मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर चुने जाने पर कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ लाल को विनर सर्टिफिकेट दिया। इसके अलावा साल 2020 से ISOTY (इंडियन स्कूटर ऑफ द ईयर) अवार्ड की भी घोषणा की।
कौन-कौन सी थी भागीदार
इस अवार्ड में कई मोटरसाइकिलों ने भाग लिया जिसमें 12 बाइक्स को शार्टलिस्ट किया गया था। बता दें, इस अवॉर्ड में भाग लेने वाली मोटरसाइकिल्स पिछले साल में लांच हुई होनी चाहिए। जिनमें डिजाइन से लेकर इंजन परफॉर्मेंस तक सभी चीजों को ध्यान में रखा जाता है।