बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chetak Price Hike: बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर के भी बढ़े दाम, जानें चेतक को खरीदना कितना महंगा हुआ

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 05 Jun 2023 03:45 PM IST
सार

बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। कंपनी ने स्कूटर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
bajaj electric scooter chetak price hiked by rs 22000, know new price and other details
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

सरकार की ओर से फेम-2 सब्सिडी कम करने के बाद एक जून से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माताओं की ओर से दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अब बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रॉन्ड चेतक की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है।

Trending Videos

महंगा हुआ चेतक

bajaj electric scooter chetak price hiked by rs 22000, know new price and other details
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक ब्रॉन्ड चेतक की भी कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी ने दाम में बढ़ोतरी करते हुए नई कीमत को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बढ़े दाम

bajaj electric scooter chetak price hiked by rs 22000, know new price and other details
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक अब चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 22 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कंपनी की ओर से की गई है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

कितनी हुई कीमत

bajaj electric scooter chetak price hiked by rs 22000, know new price and other details
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto

बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की नई कीमत 1.44 लाख रुपये हो गई है। दाम में बढ़ोतरी से पहले इस स्कूटर की कीमत 1.22 लाख रुपये थी। अब दिल्ली में इस स्कूटर को 144398 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
 

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

कम हुई सब्सिडी

bajaj electric scooter chetak price hiked by rs 22000, know new price and other details
Bajaj Chetak Electric scooter Booking - फोटो : bajaj Chetak
एक जून 2023 से ही सरकार की ओर से सब्सिडी में कमी कर दी है। जिसके बाद से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों की ओर से दाम में बढ़ोतरी की जा रही है। विदा से पहले भी कई कंपनियां इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। वहीं कुछ कंपनियां जल्द ही अपने दो पहिया वाहनों की कीमत को बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। एक जून से पहले सरकार की ओर से फेम-2 सब्सिडी के तौर पर 15 हजार रुपये प्रति किलोवॉट की दर से सब्सिडी दी जाती थी। लेकिन एक जून 2023 से इस सब्सिडी को कम करके 10 हजार रुपये प्रति किलोवॉट तक कर दिया गया है। जिसके बाद से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed