सब्सक्राइब करें

Auto Sales May: मई में ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री में 10 प्रतिशत का इजाफा, फाडा ने जारी किए आंकड़े

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
auto sales may 2023 india fada report may 2023 fada may data
Automobile Sector Cars - फोटो : PTI
यात्री वाहनों, दोपहिया और ट्रैक्टरों सहित सभी क्षेत्रों में मजबूत मांग के कारण मई में ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ऑटोमोबाइल डीलरों की संस्था FADA (फाडा) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मई 2022 में बिकीं 18,33,421 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने कुल ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री बढ़कर 20,19,414 यूनिट्स हो गई। मई में यात्री वाहनों की बिक्री 4 प्रतिशत बढ़कर 2,98,873 यूनिट्स हो गई, जबकि साल भर पहले की इसी अवधि के दौरान यह 2,86,523 यूनिट्स थी। 
Trending Videos
auto sales may 2023 india fada report may 2023 fada may data
Automobile sector sales - फोटो : Social Media
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि लंबित ऑर्डर सूची के साथ ही वाहनों की बेहतर उपलब्धता और नई लॉन्चिंग के साथ मजबूत मांग ने सकारात्मक गति प्रदान की, जिससे यात्री वाहन सेगमेंट में पिछले महीने की गिरावट के बाद वापसी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
auto sales may 2023 india fada report may 2023 fada may data
Bike Sales - फोटो : Social Media
दोपहिया वाहनों की बिक्री
मई 2022 में 13,65,924 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 14,93,234 यूनिट्स हो गई। सिंघानिया ने कहा, "शादी के मौसम, जून से प्रभावी फेम सब्सिडी में बदलाव और ग्रामीण मांग में सुधार जैसे कारकों से दोपहिया वाहनों की बिक्री सकारात्मक रूप से प्रभावित हुई।"
auto sales may 2023 india fada report may 2023 fada may data
Commercial Vehicles Sales - फोटो : For Reference Only
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री
वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने सात प्रतिशत बढ़कर 77,135 यूनिट्स रही, जो पिछले साल मई में 71,964 यूनिट्स थी। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 79 प्रतिशत बढ़कर 79,433 यूनिट्स हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 44,482 यूनिट्स थी।
विज्ञापन
auto sales may 2023 india fada report may 2023 fada may data
Tractor Sales - फोटो : Istock
ट्रैक्टर की बिक्री
मई 2022 में 64,528 यूनिट्स की तुलना में ट्रैक्टर की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 70,739 यूनिट्स हो गई। व्यापार के नजरिए से देखें तो, FADA ने कहा कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति द्वारा प्रत्याशित स्थिर ब्याज दरें वाहन की मांग को बनाए रख सकती हैं और ऑटो बिक्री पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।

हालांकि, सप्लाई चेन के मुद्दे, मांग-आपूर्ति की गतिशीलता और नियामक परिवर्तन भी ऑटो रिटेल की स्थिति को आकार देने में भूमिका निभाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed