सब्सक्राइब करें

Skoda India: स्कोडा इंडिया ने सुपर्ब सेडान को बंद किया, वेबसाइट से डीलिस्ट की गई कार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Skoda Auto India discontinues Superb sedan in India skoda superb discontinued in india
Skoda Superb - फोटो : Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारत में अपनी Superb (सुपर्ब) सेडान को बंद कर दिया है। फॉक्सवैगन समूह के स्वामित्व वाली चेक गणराज्य स्थित कार निर्माता ने चुपचाप अपनी आधिकारिक वेबसाइट से स्कोडा सुपर्ब को हटा दिया (डी-लिस्ट) है। जिससे यह पता चलता है कि यह प्रीमियम सेडान अब देश में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। इस साल की शुरुआत में अप्रैल में भारतीय बाजार से स्कोडा ऑक्टेविया को बंद करने के बाद ऑटो निर्माता ने यह कदम उठाया है।
Trending Videos
Skoda Auto India discontinues Superb sedan in India skoda superb discontinued in india
Skoda Superb - फोटो : Skoda
भारत में Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) सेडान बंद होने के साथ, देश में ब्रांड की एकमात्र सेडान कार Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) है। इसके अलावा, कार ब्रांड के अन्य दो मॉडल भारत में पेश किए जाते हैं - Kushaq (कुशक) और Kodiaq (कोडियाक)। वाहन निर्माता ने इस साल की शुरुआत में नेक्स्ट जेनेरशन सुपर्ब और ऑक्टेविया का टीजर पहले ही जारी कर दिया था, और ये मॉडल इस साल के कुछ समय बाद यहां लॉन्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Auto India discontinues Superb sedan in India skoda superb discontinued in india
Skoda superb
स्कोडा सुपर्ब और ऑक्टेविया सेडान को भारत में EA888 evo3 इंजन के साथ पेश किया गया था, जो लेटेस्ट बीएस6 फेज 2 उत्सर्जन मानदंडों के मुताबिक नहीं था, जो अब पूरे देश में लागू हो गया है। सुपर्ब और ऑक्टेविया सेडान को बंद करने का कारण संभवतः यह है कि स्कोडा ने पाया कि ईवो4 पावरट्रेन को अपग्रेड करना संभव नहीं था और इसलिए इन दोनों कारों को बंद करने का फैसला किया गया। हालांकि, स्कोडा ने सुपर्ब सेडान को बंद करने के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Skoda Auto India discontinues Superb sedan in India skoda superb discontinued in india
Skoda Superb - फोटो : Skoda
नेक्स्ट जनरेशन स्कोडा सुपर्ब सेडान की बात करें तो इसे सीकेडी (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट के जरिए भारत लाया जा सकता है और स्थानीय स्तर पर असेंबल किया जा सकता है। CO2 उत्सर्जन को कम करने के लिए, अगली पीढ़ी की Skoda Superb सेडान में एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन होने की संभावना है। स्कोडा ऑक्टेविया के भी एक अपडेटेड अवतार में भारत में वापसी करने की उम्मीद है, और इसमें एक आरडीई मानकों वाला इंजन होगा। हालांकि, ऑटो निर्माता ने अभी तक अगली पीढ़ी के सुपर्ब और ऑक्टेविया सेडान दोनों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed