{"_id":"640083f2814973b3700d2a9d","slug":"bajaj-scooter-launched-new-electric-scooter-chetak-2023-with-cheap-price-and-more-range-2023-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak: ओला,एथर और टीवीएस को चुनौती देने के लिए आया नया चेतक, कम कीमत में मिलेगी ज्यादा रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Chetak: ओला,एथर और टीवीएस को चुनौती देने के लिए आया नया चेतक, कम कीमत में मिलेगी ज्यादा रेंज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 02 Mar 2023 04:47 PM IST
सार
बजाज ऑटो की ओर से चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए अंदाज में पेश किया गया है। कंपनी ने नए चेतक में क्या बदलाव किए हैं और किस कीमत पर इसे पेश किया गया है। आइए जानते हैं।
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की ओर से चेतक इलेक्ट्रिक को नए अंदाज में पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने चेतक 2023 में क्या बदलाव किए हैं और इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है।
Trending Videos
अपडेट हुआ चेतक
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को अपडेट किया गया है। कंपनी ने इसके लुक्स में कोई खास बदलाव नहीं किया है लेकिन रेंज और कीमत में बदलाव किया गया है। यह स्कूटर अब ज्यादा रेंज के साथ कम कीमत में उपलब्ध करवाया गया है।
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में बिना बदलाव किए ही रेंज को बढ़ाया गया है। इसमें 50.4 वोल्ट 57.24 ah की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है। मौजूदा चेतक को फुल चार्ज करने पर 90 किलोमीटर की रेंज का दावा किया जाता है लेकिन अब नए चेतक को फुल चार्ज करने के बाद 108 किलोमीटर की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज मिलेगी। इसे फुल चार्ज करने में चार घंटे का समय लगेगा, जबकि 80 फीसदी चार्ज सिर्फ पौने तीन घंटे में किया जा सकता है।
कंपनी ने इसमें जो मोटर दी है उससे स्कूटर को 4.2 किलोवॉट की पीक पावर के साथ 20 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक के लुक्स में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही इसमें पहले की ही तरह मेटल बॉडी भी मिलती रहेगी। जिससे यह स्कूटर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्टाइलिश स्कूटर होने के साथ ही काफी मजबूत बॉडी के साथ आएगा। इसके अलावा नए चेतक में पहले से बड़ा एलसीडी कंसोल को दिया गया है जो मौजूदा वैरिएंट के मुकाबले में बेहतर क्लेरिटी देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।