{"_id":"640070bfe3225fb4da083bda","slug":"honda-launched-facelift-sedan-car-city-at-11-49-lakh-price-know-features-and-other-details-2023-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda City Facelift: होंडा ने लॉन्च की फेसलिफ्ट सिटी, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda City Facelift: होंडा ने लॉन्च की फेसलिफ्ट सिटी, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 02 Mar 2023 03:41 PM IST
सार
होंडा की ओर से प्रीमियम मिड साइज सेडान कार सिटी का फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी क्या कीमत रखी है और क्या बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं।
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारतीय बाजार में नई सिटी को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने सिटी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में पेश किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नई सिटी में क्या बदलाव किए गए हैं, इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं और इसे किस कीमत पर पेश किया गया है।
Trending Videos
होंडा ने लॉन्च की नई सिटी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : honda cars
होंडा मोटर्स की ओर से भारत में मिड साइज सेडान कार सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं। बदलाव के बाद अपने सेगमेंट में यह पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है और अन्य कंपनियों की सेडान कारों को कड़ा मुकाबला देगी।
कंपनी की ओर से सिटी के एक्सटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट और रियर बंपर में बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में स्पोर्टी डायमंड चेकरेड ग्रिल दी गई है। वहीं पीछे की ओर स्पोर्टी कार्बन रैप्ड डिफ्यूजर भी लगाए गए हैं। जिससे कार को स्पोर्टी लुक मिलता है। इनके अलावा इनलाइन शेल वाले एलईडी हैडलैंप, जेड शेप की थ्री डी रैप अराउंड एलईडी टेल लैंप, ऑटो फोल्ड मिरर के साथ टर्न इंडीकेटर, 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स को शामिल किया गया है। कार के इंटीरियर में भी सॉफ्ट टच का उपयोग किया गया है। एसी वेंट्स पर सेटिन मेटैलिक सराउंड फिनिश दी गई है। फ्रंट डोर हैंडल और फ्रंट डोर पॉकेट्स में एंबिएंट लाइट्स का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही फ्रंट फुटवैल में भी एंबिएंट लाइट दी गई है।
कार में क्रूज कंट्रोल का फीचर सभी वैरिएंट्स में दिया गया है। 17.7 सेमी का फुल एचडी कलर्ड टीएफटी मीटर दिया गया है जिसमें ड्राइवर इंफोरमेशन इंटरफेस भी है। इसके साथ ही इसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले के साथ आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 4.2 इंच की एमआईडी भी ड्राइवर के लिए दी गई है। इसके अलावा रियर व्यू कैमरा, अमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स को इस सेडान कार में दिया गया है।
होंडा सिटी 2023 में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन बीएस-6 के दूसरे चरण में अपग्रेड किया गया है। इस इंजन से कार को 160 पीएस की पावर मिलती है। कंपनी का दावा है कि इस इंजन के साथ नई सिटी एक लीटर में करीब 18 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। कार को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन के साथ भी ऑफर किया जाता है, जिससे करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलता है। होंडा की ओर से नई सिटी में डीजल इंजन का विकल्प नहीं दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।