{"_id":"64004f4917d2d1723607feda","slug":"matter-launches-new-electric-motorcycle-aera-with-150-km-range-know-price-and-other-details-2023-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Matter Electric Bike: मैटर लाई नई इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा, जानें कितनी होगी रेंज और क्या है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Matter Electric Bike: मैटर लाई नई इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा, जानें कितनी होगी रेंज और क्या है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:34 PM IST
सार
गुजरात के स्टार्टअप मैटर की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा को लाया गया है। बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को लॉन्च किया जा रहा है। गुजरात के स्टार्टअप मैटर की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा को लाया गया है। हम इस खबर में बाइक की खूबियां और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक बाइक
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : matter
भारतीय स्टार्टअप मैटर की ओर से पहली इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से ऐरा को लाया गया है। कंपनी की ओर से पेश की गई यह बाइक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो देश की पहली मैनुअल गियरबॉक्स वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है।
मैटर की ओर से ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक को कुल चार वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें ऐरा 4000, ऐरा 5000, ऐरा 5000+ और ऐरा 6000+ वैरिएंट शामिल हैं। वैरिएंट के मुताबिक इनकी रेंज भी अलग होगी।
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक के सभी वैरिएंट्स की रेंज 125 किलोमीटर होगी। लेकिन इसके 6000+ वैरिएंट को फुल चार्ज के बाद 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इस बाइक में बैटरी के भी दो विकल्प दिए गए हैं। इनमें 5KWH और 6KWH की बैटरी शामिल हैं। इसके 6KWH वाले 6000+ को कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी। इनबिल्ट एक्टिव लिक्विड कूलिंग बैटरी को आईपी67 रेटिंग मिली हुई है।
बाइक में 10 किलोवॉट की मोटर दी गई है। जिससे जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को पकड़ने में सिर्फ छह सेकेंड का समय लगता है। इस मोटर के साथ हाइपर शिफ्ट फोर स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक होने के बाद भी इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इस फीचर के साथ आने वाली यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। राइडिंग के लिए इसमें 3+1 मोड दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।