{"_id":"6a12e4500652d5a4d50936df","slug":"best-bikes-under-2-lakh-top-high-tech-motorcycles-perfect-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Best Beginner Bikes: कॉलेज जाना हो या वीकेंड ट्रिप, पहली बार खरीदने वालों के लिए 2 लाख से कम की परफेक्ट बाइक्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Best Beginner Bikes: कॉलेज जाना हो या वीकेंड ट्रिप, पहली बार खरीदने वालों के लिए 2 लाख से कम की परफेक्ट बाइक्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 24 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Best Bikes Under 2 Lakh: पहली बाइक खरीदना सिर्फ बजट का फैसला नहीं होता, बल्कि कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और कॉन्फिडेंस का भी मामला होता है। अगर आप भी पहली बार बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां जानिए दो लाख के अंदर की कुछ शानदार बाइक्स के बारे में...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Best Beginner Bikes India: पहली मोटरसाइकिल खरीदना हर बाइक लवर के लिए खास माना जाता है। कोई रोज ऑफिस जाने के लिए बाइक चाहता है तो कोई वीकेंड राइड्स और लॉन्ग ड्राइव्स के लिए। अच्छी बात यह है कि अब 2 लाख के बजट में ऐसी कई शानदार बाइक्स मिल रही हैं जिनमें स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस तीनों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। खास बात यह है कि इन बाइक्स में ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ड्यूल-चैनल ABS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।
Yamaha R15 V4: ट्रैक ओरिएंटेड स्पोर्ट्स लुक
इसमें कंपनी का बेहद मशहूर 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 18.14 hp की मैक्सिमम पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जो राइडर्स अपनी पहली बाइक के रूप में एक फुल-फेयर्ड (पूरी तरह ढकी हुई) एग्रेसिव स्पोर्ट्स बाइक का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे पॉकेट-फ्रेंडली और बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है। इस बाइक में स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ VVA (वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन) टेक्नोलॉजी, असिस्ट-स्लिपर क्लच और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इसके कुछ खास वेरिएंट्स में आपको क्विक शिफ्टर भी देखने को मिल जाता है। कीमत की बात करें तो ये करीब 1.71 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350: रेट्रो लुक और रॉयल स्वैग
यह बाइक दमदार 349cc के सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 20.2 hp की पावर और 27 Nm का भारी-भरकम टॉर्क पैदा करता है। जरूरी नहीं कि हर पहली बार बाइक खरीदने वाला राइडर तेज रफ्तार और हाई-रेविंग इंजन ही पसंद करे। कुछ को क्लासिक थम्प और सॉलिड लुक पसंद होता है, और यही हंटर 350 का सबसे बड़ा यूएसपी (USP) है। कंपनी के नए जे-प्लेटफॉर्म पर बनी यह बाइक वजन में काफी हल्की और कॉम्पैक्ट है, जिससे इसे सिटी ट्रैफिक में संभालना बेहद आसान है। इसमें 13-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, 5-स्पीड गियरबॉक्स, रास्ते की गाइडेंस के लिए ट्रिपर नेविगेशन, सफर के दौरान फोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट और ड्यूल-चैनल ABS जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.38 लाख रुपये से शुरू होती है।
Trending Videos
Bajaj Pulsar N160: बजट में सबसे बड़ी वैल्यू
इसका 164.82cc का रिफाइंड इंजन 15.78 hp की पावर और 14.65 Nm का पीक टॉर्क देने में पूरी तरह सक्षम है। यह इस पूरी लिस्ट की सबसे किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक मानी जाती है, लेकिन कीमत कम होने के बावजूद बजाज ने इसके फीचर्स में कोई कटौती नहीं की है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और शार्प लुक वाली LED लाइटिंग दी गई है। यह बाइक उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट बैलेंस है, जिन्हें हफ्ते के 5 दिन ऑफिस की कशमकश और वीकेंड पर हाईवे राइडिंग दोनों का मजा एक साथ लेना है। कीमत की बात करें दो ये करीब 1.16 लाख रुपये से शुरू होती है।