सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Is It Dangerous To Fill Your Car’s Fuel Tank To The Brim In Summer? Here’s The Truth

समर कार केयर: क्या गर्मियों में कार का टैंक गले तक फुल कराना सुरक्षित है? हर कार मालिक को जाननी चाहिए ये बात

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 25 May 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Overfilling Fuel Tank In Summers: गर्मियों में कार का टैंक गले तक फुल कराना आपकी बड़ी भूल हो सकती है। तेज गर्मी के कारण ईंधन फैलता है, जिससे कार के सिस्टम डैमेज होने और आग लगने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की मुख्य वजहें और कुछ जरूरी कार केयर टिप्स।

Is It Dangerous To Fill Your Car’s Fuel Tank To The Brim In Summer? Here’s The Truth
फ्यूल फिलिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

अक्सर कार मालिकों के बीच यह एक बड़ी उलझन रहती है कि क्या गर्मियों में कार का फ्यूल टैंक बिल्कुल ऊपर तक भरवाना चाहिए या नहीं। अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं तो इसका सीधा जवाब है- हां, गर्मियों में फ्यूल टैंक को गले तक फुल कराना खतरनाक हो सकता है। हालांकि, अगर कभी-कभार ऐसा हो जाए तो घबराने की बात नहीं है, लेकिन इसे अपनी आदत नहीं बनाना चाहिए।

Trending Videos

Is It Dangerous To Fill Your Car’s Fuel Tank To The Brim In Summer? Here’s The Truth
फ्यूल फिलिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

1. गर्मी में फैलता है ईंधन 

विज्ञान का एक सरल नियम है कि तापमान बढ़ने पर पेट्रोल और डीजल का आयतन बढ़ता है, यानी वे फैलते हैं। भारत में गर्मियों के दौरान पारा अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। भीषण गर्मी के कारण टैंक के अंदर मौजूद ईंधन न केवल गर्म होकर फैलता है, बल्कि तेजी से भाप में भी बदलने लगता है। यदि आप टैंक को बिल्कुल ऊपर तक भर देते हैं तो ईंधन के इस फैलाव के लिए टैंक में कोई खाली जगह नहीं बचती। इस स्थिति में टैंक के अंदर गैस और अत्यधिक दबाव बन जाता है, जो आपकी कार के वेंटिंग सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Is It Dangerous To Fill Your Car’s Fuel Tank To The Brim In Summer? Here’s The Truth
फ्यूल फिलिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

2. EVAP सिस्टम को हो सकता है नुकसान

आजकल की सभी मॉडर्न कारों में EVAP (इवेपोरेटिव एमिशन कंट्रोल) सिस्टम लगा होता है। इसका काम फ्यूल से बनने वाली गैस या भाप को हवा में उड़ने से रोकना है। जब आप टैंक को जरूरत से ज्यादा (ओवरफिल) भरवा लेते हैं तो लिक्विड फ्यूल इस सिस्टम में घुस सकता है और इसके पार्ट्स को खराब कर सकता है। इससे आपकी कार को मोटा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

Is It Dangerous To Fill Your Car’s Fuel Tank To The Brim In Summer? Here’s The Truth
फ्यूल फिलिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

3. फ्यूल छलकने का डर

गर्मियों में इस तरह के खतरों से बचने के लिए फ्यूल भरवाते समय आपको कुछ आसान सावधानियां बरतनी चाहिए। सबसे पहले, पेट्रोल पंप पर जैसे ही मशीन का नोजल अपने आप बंद यानी ऑटो-कट हो जाए, फ्यूल भरवाना वहीं रोक दें। अक्सर हम राउंड फिगर यानी 1 हजार या 2 हजार रुपये का हिसाब बनाने के चक्कर में ऑटो-कट के बाद भी जबरदस्ती तेल डलवाते हैं, जिससे बचना चाहिए। इसके अलावा, तेज गर्मी के दिनों में कार को यथासंभव छांव में ही पार्क करने की कोशिश करें और हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आपकी गाड़ी के फ्यूल टैंक का ढक्कन ठीक से और पूरी तरह टाइट बंद हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed