फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Best Electric Scooters, Affordable Options Up 150Km Range

Best Electric Scooters: 75 हजार से कम में कौन-सा स्कूटर है बेस्ट? देखें शानदार रेंज वाले पांच किफायती विकल्प

Tue, 11 Aug 2026 02:55 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 11 Aug 2026 02:55 PM IST
सार

EV Scooter: अगर आप रोजाना के सफर के लिए या कम दूरी तय करने के लिए नया टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ज्यादा बजट नहीं है। तब भी परेशान होने की जरुरत नहीं है। भारत में 75 हजार से कम में कई ऐसे स्कूटर्स हैं, जो आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं। यहां जानिए सभी के बारे में विस्तार से।
 

विज्ञापन
Best Electric Scooters, Affordable Options Up 150Km Range
पांच किफायती विकल्प - फोटो : zelioebikes, okinawascooters, odysse, kineticgreen, komaki,

विस्तार

Electric Scooters Under ₹75,000: भारतीय बाजार में एक लाख से कम कीमत में कई ईवी मौजूद हैं, जो कम स्पीड के साथ अच्छी रेंज और रोजमर्रा के काम के लिए जरूरी फीचर्स देते हैं। इनमें कुछ मॉडल एक चार्ज में 150 किलोमीटर तक की रेंज का दावा भी करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में।
विज्ञापन


1. Zelio Legender+ Premium

Detail 2
  • अगर आप एक सीमित बजट के अंदर ही स्कूटर लेना चाहते हैं,  लेकिन लुक्स के साथ समझौता नहींं करना चाहते, तो जेलियो लेजेंडर+ प्रीमियम एक विकल्प हो सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 65,059 है।
  • विज्ञापन
  • वेरिएंट के हिसाब से यह स्कूटर 150 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।
  • डिजाइन के साथ इसमें अलॉय व्हील्स, रिवर्स गियर, एंटी-थेफ्ट अलार्म और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कम कीमत और इन फीचर्स की वजह से यह कॉलेज छात्रों और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए उपयोगी विकल्प बन सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

2. Okinawa R30

OKINAWA
  • अगर आप स्कूटर सिर्फ कम दूरी की यात्रा करने या शहर के अंदर ही रोजाना ऑफिस या सब्जी लेने आने-जाने के लिए खरीद रहे हैं, तो ओकिनावा आर30 (Okinawa R30) आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। इसकी कीमत लगभग 61,998 रुपये है।
  • इसमें 250W BLDC मोटर के साथ 1.25kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 से 5 घंटे लगते हैं।
  • कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज होने पर करीब 60 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और LED DRLs मिलते हैं। मोटर और बैटरी पर 3 साल की वारंटी भी दी जाती है।

3. Odysse E2Go

  • रेट्रो और क्लासिक डिजाइन पसंद करने वालों के लिए ओडिसी E2Go एक अलग विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 71,100 है।
  • आपको इसमें गोल एलईडी हेडलाइन और क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
  • स्पीड की बात करें तो 25 किमी प्रति घंटा है और फुल चार्ज में यह करीब 70 से 100 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है।
  • कम दूरी के सफर, कॉलेज जाने और रोजमर्रा की खरीदारी के लिए इसे एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है।

4. Kinetic Green Zing

Kinetic Green launches E-Luna Prime at ₹82,490
  • कम कीमत में आसान और आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश करने वालों के लिए काइनेटिक ग्रीन जिंग भी विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत  67,990 है।
  • यह स्कूटर फुल चार्ज में करीब 70 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है।
  • इसमें मजबूत टायर, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और आरामदायक सस्पेंशन दिया गया है। कम कीमत और लो-मेंटेनेंस की वजह से यह छात्रों और बुजुर्गों के लिए भी उपयोगी विकल्प हो सकता है।

5. Komaki X One

Komaki X-One Electric Scooter
  • शहर में रोजाना आने-जाने के लिए कोमाकी एक्स वन भी एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 61,499 है।
  • इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज होने पर करीब 75 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।
  • फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिवर्स असिस्ट, पार्किंग असिस्ट और अंडर-सीट स्टोरेज शामिल हैं। ये फीचर्स रोजाना के इस्तेमाल को ज्यादा सुविधाजनक बनाने में मदद करते हैं।

किसके लिए कौन-सा स्कूटर?
  • अगर आप एक ऐसा स्कूटर लेना चाहते हैं, तो किफायती बजट में ज्यादा रेंज दे, तो जेलियो लेजेंडर+ प्रीमियम अपनी 150 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज के कारण आकर्षक विकल्प है। वहीं, कम कीमत में शहरी सफर के लिए ओकिनावा R30 और कोमाकी एक्स वन देखे जा सकते हैं।
  • अगर आपको रेट्रो डिजाइन पसंद है तो ओडिसी E2Go अलग पहचान बनाता है। वहीं, आरामदायक और कम-मेंटेनेंस इस्तेमाल के लिए काइनेटिक ग्रीन जिंग पर विचार किया जा सकता है।
  • यहां पर एक बात ध्यान रखना बेहद जरुरी है कि लेख में बताए गए कीमतें एक्स-शोरूम हैं और वास्तविक ऑन-रोड कीमत शहर, बीमा, रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क के आधार पर अलग हो सकती है। रेंज भी राइडिंग कंडीशन, वजन, स्पीड और सड़क की स्थिति के अनुसार बदल सकती है। इसलिए खरीदने से पहले पास वाले शोरूम में जाकर एक बार दाम के बारे में जरूर पता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed