{"_id":"6a7ae019149377e902049a5f","slug":"hero-motocorp-to-launch-first-electric-motorcycle-in-2027-ubex-and-vxz-platforms-confirmed-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV: हीरो मोटोकॉर्प 2027 में लॉन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें कैसा होगा प्लेटफॉर्म और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: हीरो मोटोकॉर्प 2027 में लॉन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें कैसा होगा प्लेटफॉर्म और डिटेल्स
Tue, 11 Aug 2026 02:11 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:11 PM IST
सार
Hero MotoCorp ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 2027 में बाजार में उतारने की पुष्टि कर दी है। कंपनी फिलहाल Vida ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है और अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Hero MotoCorp Electric Motorcycle
- फोटो : Hero Motocorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने आधिकारिक पुष्टि की है कि वह 2027 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है।
कंपनी के इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट की चीफ बिजनेस ऑफिसर कौशल्या नंदकुमार ने पुष्टि की है कि हीरो चालू वर्ष में कोई इलेक्ट्रिक बाइक नहीं लाएगी। और इसके उत्पाद 2027 से भारतीय बाजार में आने शुरू होंगे। हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले ने भी कहा है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रोग्राम पर तेजी से काम कर रही है। और आने वाले महीनों में इससे जुड़ी और जानकारियां साझा करेगी।
विज्ञापन
कंपनी के इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट की चीफ बिजनेस ऑफिसर कौशल्या नंदकुमार ने पुष्टि की है कि हीरो चालू वर्ष में कोई इलेक्ट्रिक बाइक नहीं लाएगी। और इसके उत्पाद 2027 से भारतीय बाजार में आने शुरू होंगे। हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले ने भी कहा है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रोग्राम पर तेजी से काम कर रही है। और आने वाले महीनों में इससे जुड़ी और जानकारियां साझा करेगी।
विज्ञापन
नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को किन दो विशेष प्लेटफॉर्म्स पर तैयार किया जा रहा है?
हीरो मोटोकॉर्प की आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स को मौजूदा विडा (Vida) स्कूटर प्लेटफॉर्म से अलग, दो समर्पित मोटरसाइकिल आर्किटेक्चर पर विकसित किया जा रहा है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स को पहली बार EICMA 2025 में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था:- UBEX प्लेटफॉर्म: यह प्लेटफॉर्म एक स्ट्रीट-नेकेड (Street-Naked) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का आधार बनेगा। जो मुख्य रूप से शहरी राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।
- VXZ प्लेटफॉर्म: इस प्लेटफॉर्म को अमेरिका स्थित जीरो मोटरसाइकिल्स (Zero Motorcycles) के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है। इसे एडवेंचर-पसंद ग्राहकों के लिए एक हाई-परफॉर्मेस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया जाएगा। हीरो ने हाल ही में भारत में VXZ-आधारित मोटरसाइकिल के डिजाइन पेटेंट भी दर्ज कराए हैं।
विडा स्कूटरों की तुलना में इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की तकनीक कितनी अलग होगी?
हालांकि कंपनी अपने विडा (Vida) स्कूटर प्रोग्राम के अनुभवों का उपयोग करेगी। लेकिन UBEX और VXZ प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह से मोटरसाइकिल सवारों की जरूरतों के हिसाब से बनाया जा रहा है:- मोटरसाइकिल-स्पेसिफिक तकनीक: कौशल्या नंदकुमार के अनुसार, इन नए आर्किटेक्चर को खास तकनीकों के साथ इंजीनियर किया जा रहा है। जहां परफॉर्मेस, राइडैबिलिटी, ग्रेडेबिलिटी (चढ़ाई की क्षमता) और ड्राइविंग रेंज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- खास पहचान: यह दृष्टिकोण आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स को हीरो के मौजूदा स्कूटर प्लेटफॉर्म से पूरी तरह अलग और बेहतर बनाएगा।
विडा इलेक्ट्रिक स्कूटरों के उत्पादन को लेकर कंपनी का क्या प्लान है?
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रोजेक्ट के साथ-साथ हीरो मोटोकॉर्प टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड 'विडा' (Vida) की विनिर्माण क्षमता को भी तेजी से बढ़ा रही है:- FY26 का आंकड़ा: वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिर तक कंपनी की मासिक उत्पादन क्षमता 15,000 यूनिट्स थी।
- FY27 का नया लक्ष्य: वित्तीय वर्ष 2026-27 (FY27) में कंपनी अपने विडा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मासिक उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 45,000 यूनिट्स प्रति माह करने की योजना बना रही है।