{"_id":"6a3a5080df1e8595d2099f04","slug":"best-used-suv-5-reliable-models-still-offer-great-value-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Hacks: बजट कम है पर कार चाहिए दमदार? पुरानी वाहनों के बाजार में मिल रही हैं ये भरोसेमंद SUVs, देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Hacks: बजट कम है पर कार चाहिए दमदार? पुरानी वाहनों के बाजार में मिल रही हैं ये भरोसेमंद SUVs, देखें लिस्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Top 5 used SUV: नई और दमदार एसयूवी घर लाना हर व्यक्ति की चाह होती है, लेकिन उसके दाम हर किसी के बजट में नहीं होता। बढ़ती कीमतें, लंबा वेटिंग पीरियड और पहले ही साल में होने वाला भारी डेप्रिसिएशन (गाड़ी की कीमत घटना) अक्सर कई खरीदारों को सेकंड-हैंड मार्केट की तरफ मोड़ने पर मजबूर कर देता है। ऐसे में सवाल है कि आखिर वह कौन सी एसयूवी है, जिनके इंजन लाखों किलोमीटर चलने के बाद भी मजबूत रहते हैं? आइए जानते हैं ऐसी पांच गाड़ियों के बारे में विस्तार से...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Best second hand SUV to buy in India: बाजार में नई गाड़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में नई गाड़ी खरीदना सबके बस में नहीं होता। इतना ही नहीं, कई मॉडल्स में तो लंबा वेटिंग पीरियड भी देखने को मिलता है। ऐसे में कई खरीदार अब सेकेंड-हैंड कार मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर एसयूवी सेगमेंट में कुछ ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो इस्तेमाल के बाद भी शानदार परफॉर्मेंस, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और अच्छी रीसेल वैल्यू के लिए जाने जाते हैं। अगर आप भी कम बजट में ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो लंबे समय तक भरोसेमंद साबित हो, तो यह गाड़ियां आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
Maruti Suzuki Brezza: कम मेंटेनेंस और बेहतरीन माइलेज का कॉम्बिनेशन
Hyundai Creta: सेकेंड-हैंड मार्केट की सदाबहार पसंद
Mahindra XUV500: बड़ी फैमिली के लिए दमदार विकल्प
Toyota Fortuner: भरोसे का दूसरा नाम
Tata Nexon: सुरक्षा को प्राथमिकता देने वालों के लिए
कार खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
Maruti Suzuki Brezza: कम मेंटेनेंस और बेहतरीन माइलेज का कॉम्बिनेशन
- सेकेंड-हैंड एसयूवी बाजार में आजकल मारुति सुजुकी ब्रिजा सबसे एक बहतरीन विकल्प बनकर उभर रही है। इसका पुराना 1.3-लीटर DDiS डीजल इंजन और बाद में आया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दोनों ही लंबी उम्र और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।
- मारुति का विशाल सर्विस नेटवर्क और आसानी से मिलने वाले स्पेयर पार्ट्स इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं। अच्छी कंडीशन वाली पुरानी ब्रिजा लगभग 4 से 5 लाख रुपये के बजट में मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Creta: सेकेंड-हैंड मार्केट की सदाबहार पसंद
- ह्यूंदै क्रेटा ने नई और पुरानी दोनों कार मार्केट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसका प्रीमियम केबिन, स्मूद पेट्रोल और डीजल इंजन और आरामदायक राइड क्वालिटी इसे खरीदारों की पहली पसंद बनाते हैं।
- खासतौर से 2018 से 2021 के मॉडल्स सेकेंड-हैंड बाजार में काफी लोकप्रिय हैं। फीचर्स और आराम के मामले में क्रेटा और भी कई नई एसयूवी को कड़ी टक्कर देती है।
Mahindra XUV500: बड़ी फैमिली के लिए दमदार विकल्प
- अगर आपको 7-सीटर SUV चाहिए और आप लंबी यात्राएं करना पसंद है, तो महिंद्रा XUV500 एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसका 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन ताकतवर प्रदर्शन के लिए मशहूर है।
- खराब रास्तों और हाईवे दोनों पर यह एसयूवी शानदार अनुभव देती है। हालांकि इसका उत्पादन बंद हो चुका है, लेकिन सेकेंड-हैंड मार्केट में इसकी मांग आज भी बनी हुई है।
- कम कीमत में शानदार रोड प्रेजेंस और बड़े केबिन के कारण यह परिवारों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है।
Toyota Fortuner: भरोसे का दूसरा नाम
- जब भी हम मजबूत और टिकाऊ एसयूवी की बात करते हैं, तो टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इसका इंजन लाखों किमी चलने के बाद भी शानदार प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि सेकेंड-हैंड मार्केट में भी इसकी कीमतें अपेक्षाकृत ऊंची रहती हैं।
- हालांकि फॉर्च्यूनर खरीदन के लिए सेकेंड हैंड में भी अन्य के मुकाबले थोड़ा अधिक बजट चाहिए, लेकिन इसकी विश्वसनीयता, मजबूती और शानदार रीसेल वैल्यू इसे एक बेहतरीन निवेश बना देती है।
Tata Nexon: सुरक्षा को प्राथमिकता देने वालों के लिए
- अगर आपकी पहली प्राथमिकता सुरक्षा है, तो टाटा नेक्सन सेकेंड-हैंड बाजार में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है।
- Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली यह एसयूवी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव के लिए जानी जाती है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं।
- इसके अलावा बड़ा केबिन, आरामदायक सीटिंग और खराब सड़कों पर अच्छा प्रदर्शन इसे परिवारों के लिए आकर्षक विकल्प बनाता है।
कार खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- किसी भी पुरानी एसयूवी को खरीदने से पहले उसकी सर्विस हिस्ट्री, इंजन की स्थिति, एक्सीडेंट रिकॉर्ड और ओनरशिप डिटेल्स जरूर जांचें।
- साथ ही अधिकृत मैकेनिक से वाहन की पूरी जांच करवाना भी समझदारी होगी। क्योंकि सही तरीके से जांची गई सेकेंड-हैंड SUV आपको नई कार जैसी संतुष्टि और बेहतर वैल्यू दे सकती है।