सब्सक्राइब करें

Ather Electric: साल के आखिरी महीने में एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें पूरी डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 07 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

एथर एनर्जी की ओर से दिसंबर महीने में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। इस खबर में हम कंपनी की ओर से दिए गए ऑफर की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
big offers on Ather electric scooter in the last month of the year, know full details
For Reference Only - फोटो : atherenergy

मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है। बेंगलुरू की स्टॉर्ट अप एथर एनर्जी की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से साल के आखिरी महीने में स्कूटर को खरीदने पर क्या ऑफर मिल रहा है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

मिल रहा यह ऑफर

big offers on Ather electric scooter in the last month of the year, know full details
For Reference Only - फोटो : atherenergy
एथर की ओर से 31 दिसंबर 2022 तक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर आसान फाइनेंस, एक्सचेंज, वारंटी जैसी स्कीम दी जा रही हैं। कंपनी सिर्फ एक रुपये में एक्सटेंडिड बैटरी वारंटी भी दे रही है। कंपनी से बिना ऑफर के एक्सटेंडिड वारंटी लेने पर 6999 रुपये देने होते हैं। लेकिन स्कीम के तहत सिर्फ एक रुपये में बैटरी की वारंटी को तीन साल के साथ ही दो और साल तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह इंट्रोडक्ट्री और लिमिटेड पीरियड के लिए ऑफर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

कम ब्याज पर मिलेगा स्कूटर

big offers on Ather electric scooter in the last month of the year, know full details
For Reference Only - फोटो : atherenergy
कंपनी की ओर से निजी बैंक के साथ साझेदारी की गई है। जिसके तहत कंपनी का स्कूटर कम ब्याज दर पर लिया जा सकता है। कंपनी अपजिप स्कीम के तहत 8.50 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ 12 से 48 महीने की ईएमआई पर स्कूटर दे रही है। इसके अलावा एडवांस ईएमआई स्कीम के तहत स्कूटर लेने पर 5.99, 6.99 प्रतिशत की ब्याज दर के विकल्प के साथ 12 से 36 महीने की ईएमआई का विकल्प चुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Ola December Offer: ओला लाई दिसंबर टू रिमेम्बर ऑफर, जानें इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर कितनी मिल रही छूट

मिलेगी फ्री चार्जिंग

big offers on Ather electric scooter in the last month of the year, know full details
For Reference Only - फोटो : atherenergy
कंपनी के मुताबिक दोनों में से कोई भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने पर 31 दिसंबर 2023 तक एथर ग्रिड का फ्री एक्सेस दे रही है। कंपनी के ग्रिड चार्जिंग का उपयोग देश में सभी ग्राहक कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। कंपनी देशभर में 700 से ज्यादा ग्रिड पाइंट्स पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा देती है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

किन स्कूटर पर मिलेगा ऑफर

big offers on Ather electric scooter in the last month of the year, know full details
For Reference Only - फोटो : atherenergy
कंपनी की ओर से इस ऑफर को दो इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिया जा रहा है। इनमें एथर 450 एक्स और एथर 450 प्लस शामिल हैं। दोनों ही स्कूटर पर 31 दिसंबर 2022 तक यह ऑफर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed