सब्सक्राइब करें

Black Spot In Delhi: ब्लैक स्पॉट होते हैं गंभीर हादसों के लिए जिम्मेदार, जानें दिल्ली में कहां हैं ऐसी जगह

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 23 Dec 2022 04:14 PM IST
सार

सड़क पर वाहन चलाने के दौरान कभी-कभी बिना गलती हादसे हो जाते हैं। इन हादसों के लिए ब्लैक स्पॉट जिम्मेदार होते हैं। दिल्ली में कहां-कहां पर ब्लैक स्पॉट हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
black spots are responsible for road accidents know ten black spots or accident prone areas in delhi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सड़क पर वाहन चलाते समय अनुभवी ड्राइवर हमेशा सतर्क रहते हैं। लेकिन अगर बिना गलती कहीं पर हादसा हो जाए तो ऐसा ब्लैक स्पॉट के कारण भी होता है। देश में कई जगह ब्लैक स्पॉट मिल जाएंगे लेकिन दिल्ली के कुछ प्रमुख ब्लैक स्पॉट की जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

Trending Videos

क्या होते हैं ब्लैक स्पॉट

black spots are responsible for road accidents know ten black spots or accident prone areas in delhi
Cyrus Mistry Car Accident - फोटो : PTI

सड़क पर जिस जगह बार-बार हादसे होते हैं, उस जगह को ब्लैक स्पॉट कहा जाता है। किसी सड़क, हाइवे, एक्सप्रेस वे पर अगर एक ही जगह तीन साल में पांच सड़क हादसे हो जाएं तो सरकार के मुताबिक उस जगह को ब्लैक स्पॉट के तौर पर चिन्हित किया जाता है। इसके अलावा किसी जगह पर तीन साल में दस मौत हो जाएं तो भी उसे ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है। आमतौर पर हादसे के आस-पास के 500 मीटर के एरिया को ब्लैक स्पॉट माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भी हैं ब्लैक स्पॉट

black spots are responsible for road accidents know ten black spots or accident prone areas in delhi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में दस ऐसी जगह हैं, जहां पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। पुलिस के मुताबिक इन जगहों पर साल 2021 के दौरान 145 हादसे हुए और इनमें 59 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-  Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना

कहां रखें ध्यान

black spots are responsible for road accidents know ten black spots or accident prone areas in delhi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी दिल्ली में ड्राइविंग करते हैं, तो आपको भी इन जगहों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जानकारी होने पर ही आप भी हादसों से सुरक्षित रह सकते हैं। दिल्ली में जो दस जगह ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताई गई हैं, उनमें रिंग रोड पर पंजाबी बाग चौक, आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक, न्यू रोहतक रोड पर जखीरा पुल, जीटीके का लिबासपुर बस स्टैंड, आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर चौक, रिंग रोड पर मोती बाग पुल, जीटीके रोड पर सिरसपुर और नंगली पूना, जीटी रोड पर शास्त्री पार्क आईटी पार्क शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

कहां हैं सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट

black spots are responsible for road accidents know ten black spots or accident prone areas in delhi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर 2021 में लोक सभा में सरकार ने इस मामले पर एक जानकारी दी थी। जिसमें बताया गया था कि देश की सड़कों पर कुल 5803 ब्लैक स्पॉट हैं। सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हैं और सबसे कम मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और नगालैंड में हैं।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed