{"_id":"63a583ad2524162d0c16af90","slug":"tata-punch-ev-expected-launch-date-tata-punch-ev-latest-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Punch EV: टाटा पंच ईवी 2023 में भारत में होगी लॉन्च, होगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Punch EV: टाटा पंच ईवी 2023 में भारत में होगी लॉन्च, होगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) इस समय देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाली EV निर्माता है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक यात्रा की शुरुआत Nexon EV (नेक्सन ईवी) के लॉन्च के साथ की थी। जिसके बाद टिगोर और टियागो के इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किए गए। अब टाटा मोटर्स अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक SUV पेश करने की तैयारी कर रही है। Punch SUV देश में टाटा मोटर्स का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। अगले साल इसे इलेक्ट्रिक अवतार में उतारने की तैयारी है। नई Tata Punch EV की भारत में अगले साल बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के मार्केटिंग हेड विवेक श्रीवास्तव ने हाल ही में भारत में जल्द ही पंच ईवी लॉन्च करने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने नेक्सन ईवी के बाद टाटा की दूसरी आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी। कार निर्माता के अगले साल की दूसरी छमाही में मॉडल लॉन्च करने की संभावना है। नेक्सन, टिगोर और हाल ही में टियागो ईवी के बाद पंच ईवी टाटा मोटर्स की चौथी पैसेंजर ईवी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा पंच
- फोटो : tata motors
कैसी होगी कार
लुक और डिजाइन की बात करें तो, यह उम्मीद की जा सकती है कि Punch EV अपने ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) मॉडल के जैसी होगी। हालांकि, इसे इलेक्ट्रिक कार का एक खास लुक देन के लिए इसमें कुछ बारीक बदलाव हो सकते हैं। Punch EV कंपनी के EV पोर्टफोलियो में Tiago और Nexon के बीच पोजिशन की जाएगी। इसके अलावा, इसके पेट्रोल वर्जन की तुलना में इसमें ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद भी की जा सकती है।

बैटरी और रेंज
आने वाली Punch EV टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जो ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 25 kWh का बैटरी पैक मिलने और एक बार चार्ज करने पर लगभग 250 से 300 किमी की ड्राइविंग रेंज की पेशकश करने की उम्मीद है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।

कीमत और मुकाबला
ऑल-न्यू Tata Punch EV की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। Punch EV का भारतीय बाजार में किसी से भी सीधा मुकाबला नहीं होगा। लेकिन यह कुछ हद तक Nexon EV और XUV400 को टक्कर देगी।