सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bollywood star John Abraham Joins Indian Racing League 2024 as Owner of Goa Aces Team

Indian Racing League: जॉन अब्राहम इंडियन रेसिंग लीग 2024 में गोवा एसेस टीम के मालिक बने, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मोटरसाइकिलों के लिए जॉन अब्राहम का जुनून जगजाहिर है। बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने अब भारतीय रेसिंग लीग में गोवा एसेस टीम के मालिक के रूप में एंट्री की है। 

Bollywood star John Abraham Joins Indian Racing League 2024 as Owner of Goa Aces Team
John Abraham - फोटो : IRF
विज्ञापन

विस्तार

मोटरसाइकिलों के लिए जॉन अब्राहम का जुनून जगजाहिर है। जॉन हमेशा से एक शौकीन वाहन प्रेमी रहे हैं। बॉलीवुड के इस स्टार ने अब अपने जुनून को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए अपनी खुद की रेसिंग टीम बना ली है। इंडियन रेसिंग लीग ने हाल ही में एलान किया है कि जॉन अब्राहम Goa Aces (गोवा एसेस) टीम के मालिक होंगे। यह टीम JA रेसिंग के स्वामित्व में है और चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने वाली आठ टीमों में से एक होगी।
Trending Videos

इंडियन रेसिंग लीग टीम के मालिक
अब्राहम उन कई सेलिब्रिटी मालिकों में से एक हैं जो आगामी सीजन में इंडियन रेसिंग लीग में शामिल हो रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता रॉयल टाइगर्स की टीम के मालिक के रूप में घोषित किया गया था। जबकि अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में स्पीड डेमंस दिल्ली के मालिक बने। सेलिब्रिटी का बढ़ावा मोटरस्पोर्ट सीरीज में ज्यादा जुड़ाव लाने में मदद करेगा। यह भारत में अपनी तरह की पहली सीरीज है, और युवा दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

JA रेसिंग की गोवा एसेस के मालिक के रूप में बोलते हुए, जॉन अब्राहम ने कहा, "मैं हमेशा से तेज कारों और बाइकों से प्रभावित रहा हूं। और मैं इस रोमांचकारी खेल का हिस्सा बनने की इच्छा रखता हूं। क्योंकि यह हमारे देश में नए आयाम स्थापित कर रहा है। मैं आईआरएफ टीम का आभारी हूं और गोवा एसेस के मालिक के रूप में, मुझे गोवा में एक मजबूत मोटरस्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने में मदद करने और नजदीकी भविष्य में वैश्विक स्तर पर चमकने वाली नई प्रतिभाओं की खोज करने का मौका मिलने पर उत्साहित हूं।" 

आरपीपीएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अखिलेश रेड्डी ने कहा, "जॉन अब्राहम को गोवा एसेस का मालिक होना, गोवा को एक प्रमुख मोटरस्पोर्ट्स स्थल के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाओं के खोलने के लिए तैयार है। रेसिंग के प्रति जॉन के गहरे जुनून और बाइक और कारों के उनके कलेक्शन से खेल में रुचि बढ़ेगी। जिससे क्षेत्र की गौरवशाली खेल संस्कृति में इजाफा होगा। यह रणनीतिक कदम गोवा की स्थिति को मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में बढ़ाने और पारंपरिक रेसिंग सर्कल से परे इसकी अपील का विस्तार करने का वादा करता है।" 

2024 इंडियन रेसिंग लीग
2024 इंडियन रेसिंग फेस्टिवल में दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू, गोवा, चेन्नई, कोच्चि, अहमदाबाद और कोलकाता सहित आठ शहर आधारित टीमें शामिल होंगी। सीजन की पहली रेस इसी महीने के आखिर में शुरू होगी और पूरा सीजन इस साल नवंबर में खत्म होगा। IRL 2024 भारत की पहली रात की रेस की भी मेजबानी करेगा। जो चेन्नई में एक स्ट्रीट सर्किट पर होगी, जो भारतीय मोटरस्पोर्ट के इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 

मूल रूप से पिछले साल होने वाली इस रेस को चेन्नई में अभूतपूर्व बाढ़ के कारण आयोजकों को स्थगित करना पड़ा था। फिर भी, प्रमोटर अब रात की रेस को बहुत बड़े पैमाने पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल में इंडियन रेसिंग लीग (IRL) और फॉर्मूला 4 इंडियन चैंपियनशिप (F4IC) शामिल हैं। दोनों रेसिंग सीरीज का मकसद न सिर्फ भारत में मोटरस्पोर्ट प्रेमी जनता को आकर्षित करना है। बल्कि बड़े पैमाने पर जमीनी स्तर पर मोटरस्पोर्ट को प्रोत्साहित करना भी है। 2024 इंडियन रेसिंग लीग अपना पहला राउंड 24-25 अगस्त को कुल पांच राउंड के साथ आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed