सब्सक्राइब करें

Mahindra Xuv400: महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक की बुकिंग हुई शुरू, जानें किन शहरों में पहले मिलेगी एसयूवी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 26 Jan 2023 01:13 PM IST
सार

देश के कई शहरों में महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी किन शहरों में पहले एसयूवी की डिलीवरी करेगी और इसकी क्या कीमत रखी गई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Booking of Mahindra XUV400 Electric has started, know in which cities the SUV will be delivered first
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा की पहली एसयूवी के लिए बुकिंग की शुरुआत हो गई है। कंपनी की ओर एक्सयूवी 400 के लिए पहले चरण में किन शहरों में इसकी बुकिंग शुरू की गई है और किन शहरों में कब तक इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी। किस कीमत पर एसयूवी की बुकिंग की जा रही है। इन सब सवालों के जवाब हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

Trending Videos

शुरू हुई बुकिंग

Booking of Mahindra XUV400 Electric has started, know in which cities the SUV will be delivered first
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक के लिए बुकिंग्स शुरू कर दी गई हैं। कंपनी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया था, जिनमें ईसी और ईएल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन

किन शहरों में हो रही है बुकिंग

Booking of Mahindra XUV400 Electric has started, know in which cities the SUV will be delivered first
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी की ओर से देश के 34 शहरों में इसकी बुकिंग को शुरू किया गया है। इन शहरों में अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, मुंबई, एमएमआर, नासिक, वारका, पुणे, नागपुर, बेंगलुरू, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, कोच्चि, हैदराबाद, चंडीगढ़, दिल्ली, एनसीआर, कोलकाता, देहरादून, कोयंबटूर, औरंगाबाद, भुवनेश्वर, कोल्हापुर, मैसूर, मंगलुरू, वदोडरा, पटना, कालिकट, रायपुर, लुधियाना, उदयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, लखनऊ, आगरा और इंदौर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

क्या है कंपनी का प्लान

Booking of Mahindra XUV400 Electric has started, know in which cities the SUV will be delivered first
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी का प्लान है कि बुकिंग शुरू करने के बाद कार की डिलीवरी मार्च महीने से शुरू की जा सकती हैं। इसके साथ ही कंपनी की योजना एसयूवी को लॉन्च करने के बाद अगले एक साल में 20 हजार यूनिट्स डिलीवर करने की है। मार्च महीने से कंपनी इसके ईएल वैरिएंट की डिलीवरी देना शुरू करेगी जबकि दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान इसके ईसी वैरिएंट की डिलीवरी शुरू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

विज्ञापन

कितनी दमदार बैटरी

Booking of Mahindra XUV400 Electric has started, know in which cities the SUV will be delivered first
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : सोशल मीडिया

एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक में कंपनी दो बैटरी का विकल्प देती है। इनमें से एक बैटरी 34.5 किलोवॉट की है। जबकि दूसरी बैटरी 39.4 किलोवॉट की है। दोनों बैटरी के विकल्प के साथ एक ही मोटर मिलती है जिससे एसयूवी को 150 पीएस की पावर के साथ 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed