सब्सक्राइब करें

Honda Elevate: होंडा एलिवेट के लिए शुरू हुईं बुकिंग, जानें कब तक होगी लॉन्च और क्या हैं खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 03 Jul 2023 02:44 PM IST
सार

होंडा ने एलिवेट एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के लिए किस तरह बुकिंग करवाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Booking start for honda upcoming suv elevate, know features and other details
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
जापानी कार कंपनी होंडा ने इंडिया में अपनी जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी एलिवेट के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी किस तरह एसयूवी के लिए बुकिंग ले रही है और इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इसमें क्या खूबियां मिलती हैं और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
Trending Videos
Booking start for honda upcoming suv elevate, know features and other details
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
शुरू हुई बुकिंग
होंडा की ओर से नई एसयूवी एलिवेट के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी नई एसयूवी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से बुकिंग ले रही है। जून में ही कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। होंडा ने एलिवेट को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे पहले भारतीय बाजार में पेश किया था।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
Booking start for honda upcoming suv elevate, know features and other details
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
क्या हैं खूबियां
होंडा एलिवेट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सात इंच का एचडी कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलैस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी मिलती है। एसयूवी को होंडा कनेक्ट भी मिलता है जो कई कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। इनमें जियो-फेंसिंग, इमरजेंसी असिस्टेंस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
Booking start for honda upcoming suv elevate, know features and other details
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
कितना दमदार इंजन
होंडा ने नई एसयूवी को 1.5-लीटर DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। यह इंजन होंडा की सेडान कार सिटी में भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 121 पीएस की पावर और 145.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और एक एडवांस्ड सीवीटी गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलता है। होंडा सिटी सेडान को एक हाइब्रिड वैरिएंट भी मिलता है, जो बाद में एलिवेट में भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
Booking start for honda upcoming suv elevate, know features and other details
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
अधिकारियों ने क्या कहा
 होंडा कार्स इंडिया कि मार्केटिंग और सेल्स डायरेक्टर यूची मुराता ने कहा कि होंडा एलिवेट को जून 2023 में अपने वर्ल्ड प्रीमियर के बाद से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हम इस बहुप्रतीक्षित मॉडल के लिए आज प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जो सितंबर 23 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed