सब्सक्राइब करें

Kia Seltos Facelift: किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट के लिए शुरू हुई बुकिंग, मिड साइज एसयूवी में मिलती हैं ये खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 14 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

किआ ने मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस के फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। किस तरह से एसयूवी के लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Booking start for kia mid size suv seltos facelift, know features and other details
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में क्या खूबियां दी गई हैं और इसके लिए कैसे बुकिंग करवाई जा सकती है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
Booking start for kia mid size suv seltos facelift, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शुरू हुई बुकिंग
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स ने इंडिया में अपनी सेल्टॉस फेसलिफ्ट एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए भी बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन
विज्ञापन
Booking start for kia mid size suv seltos facelift, know features and other details
Kia Seltos - फोटो : Kia India
जुलाई में हुई है पेश
कंपनी ने मिड साइज एसयूवी के फेसलिफ्ट वैरिएंट को चार जुलाई को ही भारतीय बाजार में पेश किया है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं साथ ही इसके लुक्स को और बेहतर भी किया गया है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Booking start for kia mid size suv seltos facelift, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia
कैसे हैं फीचर्स
किआ ने सेल्टॉस फेसलिफ्ट में 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी हैं, जिसमें से एक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। पहले के मुकाबले नई सेल्टॉस का इंटीरियर काफी प्रीमियम देने की कोशिश की गई है। एसएयूवी में इंटीरियर के अंदर नई और बेहतर अपहोल्स्ट्री दी गई है। साथ ही ऑडियो को भी बेहतर किया गया है। एसयूवी में अब पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन
Booking start for kia mid size suv seltos facelift, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia
कितनी है सुरक्षित
सेल्टॉस को पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी के मुताबिक इसकी बिल्ड क्वालिटी को पहले से ज्यादा बेहतर किया गया है। इसके साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड रखा गया है। इन फीचर्स में छह एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में ADAS जैसे फीचर को भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed