{"_id":"6a7860e700dd2411e90693c7","slug":"buying-new-bike-things-check-before-you-make-right-choice-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Buying Guide: पहली बार खरीदने जा रहे हैं नई बाइक? सिर्फ लुक न देखें; ये छह जरूरी बातें भी रखें ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Buying Guide: पहली बार खरीदने जा रहे हैं नई बाइक? सिर्फ लुक न देखें; ये छह जरूरी बातें भी रखें ध्यान
Sun, 09 Aug 2026 04:43 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:43 PM IST
सार
Bike Buying Tips: पहली बार बाइक खरीदने का अनुभव कुछ और ही होता है। खासकर युवाओं के लिए। हांलाकि कोई मोटरसाइकिल रोज ऑफिस आने-जाने के लिए खरीदता है, तो किसी को लंबी दूरी के सफर या एडवेंचर राइडिंग के लिए बाइक चाहिए होती है, लेकिन पहली बार खरीदने वालों के लिए सही मॉडल चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Things to Check Before Buying Bike: कभी भी बाइक खरीदते समय सिर्फ कीमत और लुक देखकर फैसला करना सही नहीं है। बाइक खरीदने से पहले अपने इस्तेमाल, बजट, माइलेज, इंजन, आराम, सुरक्षा, सर्विस नेटवर्क, लोन, वारंटी और इंश्योरेंस जैसी जरूरी बातों की जांच करना भी जरूरी है। इससे आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही बाइक चुनने में मदद मिल सकती है।
1. सबसे पहले तय करें बाइक किस काम के लिए चाहिए
2. बजट तय करना सबसे ज्यादा जरूरी
3. इंजन और माइलेज को समझना भी जरूरी
4. आराम और सुरक्षा से समझौता न करें
5. सर्विस सेंटर और रीसेल वैल्यू न करें नजरंअदाज
7. ऑफर, वारंटी और इंश्योरेंस जरूर जांचें
विज्ञापन
1. सबसे पहले तय करें बाइक किस काम के लिए चाहिए
- बाइक खरीदने से पहले यह डिसाइड कर लें कि आपको इसका ज्यादा इस्तेमाल कहां करना है। जैसे अगर बाइक से रोजाना शहर में ऑफिस या दूसरे कामों के लिए आना-जाना है, तो कम सीसी और बेहतर माइलेज वाली बाइक आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती है।
- वहीं, अगर आपको लंबी दूरी तय करनी है या एडवेंचर राइडिंग पसंद है, तो ज्यादा पावर वाली क्रूजर, स्पोर्ट्स या एडवेंचर बाइक पर विचार किया जा सकता है। यानी बाइक का चुनाव केवल पसंद के आधार पर नहीं, बल्कि आपके रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. बजट तय करना सबसे ज्यादा जरूरी
- बाइक खरीदते समय सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत को अपना बजट न मानें। बाइक की ऑन-रोड कीमत में रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, रोड टैक्स और दूसरे खर्च भी शामिल होते हैं।
- इसके अलावा बाइक खरीदने के बाद होने वाले खर्चों को भी ध्यान में रखें। इनमें सर्विस, पेट्रोल, रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स जैसे खर्च शामिल हैं। इसलिए निर्णय लेने से पहले इन सभी खर्चों का अंदाजा लगाने से बाद में बजट बिगड़ने की परेशानी से बचा जा सकता है।
3. इंजन और माइलेज को समझना भी जरूरी
- बाइक का इंजन उसकी पावर और राइडिंग एक्सपीरियंस पर काफी असर डालता है। आमतौर पर 100cc से 150cc तक की बाइक रोजाना शहर में आने-जाने के लिए अच्छी हो सकती है। अगर आपको हाईवे पर ज्यादा सफर करना है या ज्यादा पावर चाहिए, तो 200cc या उससे ज्यादा इंजन वाली बाइक पर विचार किया जा सकता है।
- इसके साथ बाइक का माइलेज भी जरूर देखें। ज्यादा माइलेज वाली बाइक लंबे समय में ईंधन पर होने वाले खर्च को कम करने में मदद कर सकती है।
4. आराम और सुरक्षा से समझौता न करें
- बाइक खरीदने से पहले केवल उसका डिजाइन न देखें, बल्कि यह भी जांचें कि बाइक पर बैठने में आपको आराम महसूस होता है या नहीं।
- खास तौर पर सीट की ऊंचाई, हैंडल की स्थिति, राइडिंग पोजिशन और सीट के कंफर्ट को जरूर जांचें।
- अगर संभव हो तो बाइक की टेस्ट राइड जरूर लें। इससे आपको बाइक की राइडिंग पोजिशन और कंट्रोल का बेहतर अंदाजा मिलेगा। सुरक्षा के लिए ABS, डिस्क ब्रेक, अच्छे टायर और बेहतर लाइटिंग जैसे फीचर्स पर भी ध्यान दें। मुश्किल राइडिंग कंडीशन में ये फीचर्स काफी मददगार हो सकते हैं।
5. सर्विस सेंटर और रीसेल वैल्यू न करें नजरंअदाज
- लाेग शौक में बाइक तो खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में आस-पास सर्विस सेंटर न होने पर सर्विंसिंग में समस्या आती है। और समय पर सर्विसिंग न हो पाने पर गाड़ी में दिक्कत आने लगती है। इसलिए बाइक खरीदने से पहले यह पता कर लें कि आपके शहर या आसपास कंपनी का सर्विस सेंटर आसानी से उपलब्ध है या नहीं।
- इसके साथ ही बाइक के स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता भी जांचना जरूरी है। अगर सर्विस और पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं, तो बाइक के रखरखाव में परेशानी कम हो सकती है।
- बाइक की रीसेल वैल्यू पर भी ध्यान दें। बड़े और लोकप्रिय ब्रांड की बाइक को दोबारा बेचते समय अक्सर बेहतर कीमत मिलने की संभावना रहती है। इससे भविष्य में बाइक बदलते समय फायदा हो सकता है।
7. ऑफर, वारंटी और इंश्योरेंस जरूर जांचें
- बाइक खरीदते समय कंपनी और डीलर की तरफ से मिलने वाले मौजूदा ऑफर के बारे में पूछना न भूलें। क्योंकि कभी-कभी कुछ खास मौकों पर कंपनियां कैश डिस्काउंट, फ्री एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे देती हैं।
- इसके अलावा बाइक के लिए अच्छा इंश्योरेंस लेना भी जरूरी है। दुर्घटना, चोरी या दूसरे नुकसान की स्थिति में इंश्योरेंस आर्थिक सुरक्षा देने में मदद कर सकता है।