फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best 125cc Scooters: कीमत, माइलेज और फीचर्स में कौन है आगे? नया स्कूटर खरीदने से पहले देखें यह लिस्ट

Sun, 09 Aug 2026 03:55 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2026 03:55 PM IST
सार

25cc Scooter:अगर आप रोजाना सफर के लिए 125cc स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में अपने लिए सही स्कूटर चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं कि कीमत, माइलेज, डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में आपके लिए कौन-सा स्कूटर बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
 

विज्ञापन
Best 125cc Scooters India, Price, Mileage, Features, Safety Compared
125cc स्कूटर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड

Best 125cc Scooters in India: भारत में रोज ऑफिस आने जाने या किसी और काम के लिए पावर, माइलेज और फीचर्स को बेहतरीन बैलेंस देने वाले स्कूटर्स ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए है। अगर आप भी इसी मकसद से स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हीरो, यामाहा, टीवीएस और होंडा के स्कूटर्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

Best 125cc Scooters India, Price, Mileage, Features, Safety Compared
हीरो डेस्टिनी प्राइम - फोटो : heromotocorp

1. Hero Destini Prime: कम बजट में किफायती विकल्प

  • अगर आपका बजट कम है और आप 125cc स्कूटर चाहते हैं, तो हीरो डेस्टिनी प्राइम एक विकल्प साबित हो सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 74,710 रुपये से शुरू होती है।
  • इसका डिजाइन पारंपरिक और क्लासिक है। इसमें मैटेलिक बॉडी पैनल, क्रोम गार्निश और चौड़ी सीट दी गई है, जिससे रोजाना इस्तेमाल में आराम मिलता है।
  • इंजन और माइलेज की बात करें तो इसमें 124.6cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन डेली कम्यूटिंग के लिए संतुलित पाववर और टॉर्क देता है।
  • माइलेज के मामले में तो यह स्कूटर शहर में करीब 50 से 55 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
  • फीचर्स और सेफ्टी डेस्टिनी प्राइम एनालॉग-डिजिटल कंसोल, USB चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट और Hero i3S स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉज मिलती है।
  • वहीं, सेफ्टी के मामले में भी यह किसी से पीछे नहीं है।  इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
Best 125cc Scooters India, Price, Mileage, Features, Safety Compared
यामाहा RayZR 125 Fi हाइब्रिड - फोटो : yamaha

2. Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: माइलेज और स्पोर्टी डिजाइन का कॉम्बिनेशन

  • जो ग्राहक 125cc स्कूटर में स्पोर्टी लुक चाहते हैं, उनके लिए यामाहा RayZR 125 Fi हाइब्रिड एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 77,730 से शुरू होती है। इसका डिजाइन बाकी मॉडल्स की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी, मस्कुलर और यूथफुल है।
  • इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें 125cc एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इंजन को स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) और हाइब्रिड पावर असिस्ट तकनीक का सपोर्ट मिलता है।
  • यह सिस्टम शुरुआती पिकअप और चढ़ाई के दौरान ज्यादा टॉर्क देने में मदद करता है।
  • खासियत तो ऐसी की, सभी को पसंद आए। इस स्कूटर वजन काफी कम होता है। इसका वजन सिर्फ 99 किग्रा है। हाइब्रिड सिस्टम और हल्के वजन की वजह से यह करीब 65 से 71 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
  • फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी किसी से समझौता नहीं किया गया है। इसमें फुली डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और LED हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • वहीं, सुरक्षा के लिए यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS) और डिस्क ब्रेक का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best 125cc Scooters India, Price, Mileage, Features, Safety Compared
टीवीएस जूपिटर 125 - फोटो : tvsmotor

3. TVS Jupiter 125: फैमिली के लिए प्रैक्टिकल स्कूटर

  • टीवीएस जूपिटर 125 की एक्स-शोरूम कीमत 81,100 से शुरू होती है। इसका डिजाइन स्लीक, प्रैक्टिकल और फैमिली-ओरिएंटेड है। ग्राहकों को इसमें क्रोम फिनिशिंग और चौड़ी LED हेडलाइट मिलती है।
  • इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में एकदम दमदार है। इसमें 124.8cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8.04 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इससे स्कूटर को ओवरटेकिंग के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
  • सामान रखने वालों के लिए यह बढ़िया हो सकता है, क्योंकि जूपिटर 125 की सबसे खास खूबियों में इसका 33-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज शामिल है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा बताया गया है।
  • इसके अलावा इसमें फ्रंट फ्यूल फिलर कैप, डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। राइडर की सुरक्षा के लिए  सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
  • TVS की इकोट्रस्ट (ETFi) तकनीक के कारण यह स्कूटर करीब 50 से 53 किमी/लीटर का माइलेज दे सकता है।
विज्ञापन
Best 125cc Scooters India, Price, Mileage, Features, Safety Compared
होंडा एक्टिवा 125 - फोटो : honda2wheelersindia

4. Honda Activa 125: प्रीमियम और भरोसेमंद विकल्प

  • होंडा एक्टिवा 125 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 91,178 से शुरू होती है। चारों स्कूटरों में इसकी शुरुआती कीमत सबसे ज्यादा है। 
  • लुक्स के मामले में यह काफी लोगों को आकर्षित करता है। इसका डिजाइन मस्कुलर और प्रीमियम है। इसमें मेटल बॉडी फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूती देता है।
  • इंजन और परफॉर्मेंस में तो एक्टिव 125 में 123.92cc PGM-Fi इंजन मिलता है, जो eSP यानी इंहेंस्ड स्मार्ट पावर तकनीक से लैस है। इंजन को रिफाइंड और शांत संचालन के लिए जाना जाता है। यह 8.3 bhp की पावर जनरेट करता है।
  • फीचर्स और सेफ्टी की बात करें तो इसमें एच स्मार्ट तकनीक, डिजिटल कंसोल, डिस्टेंस टू इंप्टी रीड आउट, आईडलिंग स्टॉप सिस्टम मिलते हैं।
  • सेफ्टी के लिए कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया गया है। इसमें 12-इंच फ्रंट व्हील के साथ डिस्क ब्रेक का विकल्प भी मिलता है।
  • माइलेज के मामले में एक्टिवा 125 करीब 47 से 50 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकता है।


चारों स्कूटरों में कौन किसके लिए बेहतर?

  • अगर आपका फोकस कम कीमत पर है, तो हीरो डेस्टिनी प्राइम सबसे किफायती विकल्पों में से एक है। वहीं, ज्यादा माइलेज और स्पोर्टी डिजाइन चाहने वालों के लिए यामाहा RayZR 125 Fi हाइब्रिड आकर्षक विकल्प है।
  • अगर आपकी प्राथमिकता फैमिली यूज, बड़ा स्टोरेज और प्रैक्टिकलिटी है, तो टीवीएस जूपिटर 125 बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, प्रीमियम फील, रिफाइंड इंजन और होंडा की तकनीक चाहने वाले खरीदार होंडा एक्टिवा 125 पर विचार कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed