{"_id":"63e21fb60c3423531b57b09e","slug":"citroen-ec3-may-launch-by-mid-of-february-know-price-battery-range-motor-and-other-details-2023-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen Ec3: सिट्रॉएन की ईसी3 कब होगी लॉन्च, क्या टियागो को टाटा कर बनेगी सबसे सस्ती ईवी, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen Ec3: सिट्रॉएन की ईसी3 कब होगी लॉन्च, क्या टियागो को टाटा कर बनेगी सबसे सस्ती ईवी, जानें सबकुछ
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 07 Feb 2023 03:47 PM IST
सार
फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारत में ईसी3 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को कब तक लॉन्च कर सकती है और क्या यह भारत की सबसे सस्ती ईवी बन सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : citroen india
Link Copied
सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईसी3 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे कब लॉन्च कर सकती है। साथ ही क्या यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है, इसकी जानकारी भी इस खबर में दी जा रही है।
Trending Videos
कब आएगी ईसी3
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : citroen india
सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईसी3 को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे फरवरी के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे काफी आकर्षक कीमत पर पेश कर सकती है। बाजार में इसे टाटा टियागो से चुनौती मिलेगी, जिसकी कीमत 8.49 लाख रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईसी3 की शुरूआती कीमत टियागो की कीमत के आस-पास रह सकती है।
इलेक्ट्रिक सी3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 26 सेमी की सिट्रॉएन कनेक्ट टचस्क्रीन मिलेगी जो वायरलेस स्क्रीन मिररिंग के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 35 स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो सिट्रॉएन एप के जरिए उपयोग किए जा सकते हैं। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको और स्टैंडर्ड के तौर पर दो मोड्स मिलेंगे। कार को चार मोनोटोन और नौ ड्यूलटोन रंगों में उपलब्ध करवाया जाएगा। इंटीरियर में भी ऑरेंज और ग्रे रंग में किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।