{"_id":"63e2182e3949e54521282f03","slug":"maruti-toyota-nissan-and-kia-is-planning-to-launch-five-new-mpv-in-india-know-full-details-2023-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming MPV In India: भारत में जल्द लॉन्च होंगी पांच नई एमपीवी, मारुति से लेकर निसान तक हैं शामिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Upcoming MPV In India: भारत में जल्द लॉन्च होंगी पांच नई एमपीवी, मारुति से लेकर निसान तक हैं शामिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:57 PM IST
सार
देश में एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में लगातार डिमांड बढ़ रही है। कुछ कंपनियां ग्राहकों की पसंद के मुताबिक आने वाले समय में कुछ नई एमपीवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती हैं। कौन सी एमपीवी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : toyota africa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में कार सिर्फ सफर करने की जरूरत तक सिमट कर नहीं रह गई है। लोग ऐसी कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिनमें उन्हें किसी भी तरह की सड़क पर जाने की आजादी मिल पाए साथ ही ऐसी कारों को भी पसंद किया जा रहा है, जिनमें वह अपने दोस्तों और परिवार के सभी लोग साथ बैठकर रोड ट्रिप पर जा सकें। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ एमपीवी की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारत में इनोवा क्रिस्टा को लंबे समय से बेचा जा रहा था। इस एमपीवी के ग्राहकों में निजी तौर पर उपयोग करने वालों के साथ ही टैक्सी के तौर पर इसे इस्तेमाल करने वाले भी शामिल थे। कंपनी ने पिछले साल इसके डीजल वैरिएंट की बुकिंग को अस्थाई तौर पर रोक दिया था। लेकिन नए साल में कंपनी ने एक बार फिर इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस एमपीवी को जल्द ही आधिकारिक तौर पर बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
भारतीय बाजार में कम दाम वाली बेहतरीन एमपीवी के तौर पर मारुति अर्टिगा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं मारुति और टोयोटा के बीच समझौते के बाद दोनों कंपनियां अपनी कुछ कारों को एक-दूसरे के साथ शेयर करती हैं। इन कारों में मारुति बलेनो-टोयोटा ग्लैंजा, मारुति ग्रैंड विटारा-टोयोटा हाईराइडर जैसे वाहन शामिल हैं। अब इसी क्रम में टोयोटा जल्द ही मारुति अर्टिगा पर आधारित कम दाम की एमपीवी को लॉन्च कर सकता है। हालांकि कई विदेशी बाजारों में मारुति अर्टिगा को टोयोटा रूमीऑन के नाम से भी बेचती है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा जल्द ही अर्टिगा का नया वर्जन टोयोटा ब्रॉन्ड के साथ ऑफर कर सकती है।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी टोयोटा की तरह ही कई वाहनों को शेयर करती है। लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि मारुति भी अर्टिगा से ज्यादा लग्जरी और बड़ी एमपीवी को भारतीय बाजार में ला सकती है। कंपनी टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस पर आधारित नई एमपीवी को इस साल के आखिर या 2024 तक पेश कर सकती है।
जापानी कंपनी निसान भी भारतीय बाजार में नई एमपीवी को लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी सहयोगी रेनो की ट्राइबर पर आधारित नई एमपीवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। यह एक एंट्री लेवल एमपीवी हो सकती है जिसे निसान ला सकती है। फिलहाल भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट और किक्स जैसी एसयूवी को ऑफर कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।