{"_id":"6388481012223a68d45fe713","slug":"company-discontinued-sachin-tendulkar-and-john-s-favorite-nissan-gtr-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan GTR: निसान ने वेबसाइट से हटाई सचिन तेंदुलकर और जॉन की फेवरेट कार, जानें क्या है कारण","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan GTR: निसान ने वेबसाइट से हटाई सचिन तेंदुलकर और जॉन की फेवरेट कार, जानें क्या है कारण
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:10 PM IST
सार
निसान की ओर से जीटीआर को वेबसाइट से हटा दिया गया है। भारत में सचिन तेंदुलकर और जॉन अब्राहम जैसी हस्तियों के पास यह कार है।
विज्ञापन
1 of 7
f
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारत की वेबसाइट पर जीटीआर को डी-लिस्ट कर दिया गया है। आखिर कंपनी की ओर से अपनी बेहतरीन स्पोर्ट्स कार को हटाने का फैसला क्यों किया गया है। आइए जानते हैं।
कंपनी ने हटाई जीटीआर
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से जीटीआर जैसी बेहतरीन स्पोर्ट्स कार को वेबसाइट से हटा दिया गया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च के 15 साल बाद इसे ग्लोबल बाजार में भी बंद कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में प्रदूषण को लेकर नए उत्सर्जन नियम बनाए जा रहे हैं। भारत में भी अगले साल अप्रैल महीने से वाहन उत्सर्जन के नए नियम लागू हो जाएंगे। ऐसे में कंपनियों को अपनी मौजूदा कारों के डीजल वैरिएंट्स की बिक्री करने के लिए इंजन को बेहतर करना होगा। ऐसा करने में बड़ी मात्रा में रुपये का निवेश होगा। इसलिए कुछ कंपनियों की ओर से साल 2023 की शुरूआत से पहले कुछ वैरिएंट्स को हटाया जा रहा है। संभव है कि इसी कारण से निसान की ओर से मौजूदा जीटीआर को भी बाजार से हटाया गया हो।
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम जैसी हस्तियां इस कार को काफी पसंद करती थीं। दोनों हस्तियों के पास निसान की यह शानदार कार रही है। सचिन तेंदुलकर ने तो फरारी को बेचने के बाद निसान की जीटीआर को खरीदा था। वहीं जॉन को भी इस कार की सवारी करते देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।