{"_id":"6380805ba0b01c677f31eb3f","slug":"delhi-traffic-police-issued-7029-challans-for-not-wearing-helmets-in-last-seven-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traffic Rule Violation: मान नहीं रहे दिल्ली वाले, बार-बार तोड़ रहे नियम, पुलिस ने काटे हजारों चालान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Rule Violation: मान नहीं रहे दिल्ली वाले, बार-बार तोड़ रहे नियम, पुलिस ने काटे हजारों चालान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 25 Nov 2022 02:25 PM IST
सार
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की ओर से एक नियम को बार-बार तोड़ने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हफ्ते में हजारों चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले एक हफ्ते के दौरान एक ही तरह का नियम तोड़ने पर दिल्लीवालों के हजारों चालान कटे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कितने चालान काटे गए हैं, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
किस नियम को बार-बार तोड़ रहे दिल्ली वाले
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन करने वालों में दो पहिया वाहन शामिल हैं। दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने पिछले एक हफ्ते के दौरान दो पहिया चलाते समय हेलमेट ना पहनने वालों के सात हजार 29 चालान किए गए हैं।
देश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए केंद्र सरकार काफी गंभीर है। जिसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी सतर्कता बढ़ाई गई है। सड़क पर जो भी वाहन यातायात नियमों को तोड़ते हुए पाया जाता है। पुलिस की ओर से उस वाहन और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय पर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। सोशल मीडिया के साथ ही रेड लाइट पर भी लगातार कई बार अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी अगर नियमों को तोड़ा जाता है तो फिर कार्रवाई की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।