सब्सक्राइब करें

Scorpio N: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के सस्ते वैरिएंट्स की डिलीवरी हुई शुरू, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 08 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन मौजूदा समय में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इसके कई वैरिएंट्स पर दो साल तक का वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। अब कंपनी की ओर से एसयूवी के सस्ते वैरिएंट्स की डिलीवरी को शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Delivery of cheap variants of Mahindra Scorpio N has started, know the features and price
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन - फोटो : Mahindra

स्कॉर्पियो को पसंद करने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। कंपनी की ओर से जून महीने में स्कॉर्पियो एन को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। जिसके बाद इसकी बंपर बुकिंग हुई। शुरू में तो कंपनी महंगे वैरिएंट्स की डिलीवरी को प्राथमिकता दे रही थी। लेकिन अब एसयूवी के सस्ते वैरिएंट्स की डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। इस वैरिएंट में क्या फीचर्स मिलते हैं इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

किस वैरिएंट की शुरू हुई डिलीवरी

Delivery of cheap variants of Mahindra Scorpio N has started, know the features and price
For Reference Only - फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से एसयूवी के सेंकेंड बेस वैरिएंट जेड4 की डिलीवरी को शुरू कर दिया गया है। सितंबर महीने से कंपनी ने इसके टॉप वैरिएंट जेड8एल की डिलीवरी शुरू की थी। लेकिन कम दाम वाले कुछ वैरिएंट की डिलीवरी की जगह टॉप वैरिएंट को प्राथमिकता दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि में हुई थी डिलीवरी की शुरूआत

Delivery of cheap variants of Mahindra Scorpio N has started, know the features and price
For Reference Only - फोटो : Mahindra
कंपनी की ओर से स्कॉर्पियो एन के टॉप वैरिएंट्स की डिलीवरी की शुरूआत नवरात्रि में की गई थी। 10 दिनों में कंपनी ने सात हजार ग्राहकों को एसयूवी की डिलीवरी दी थी। वहीं अब दिसंबर में कंपनी की ओर से एसयूवी के मिड और लोअर वैरिएंट्स की डिलीवरी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

जेड4 वैरिएंट में कैसे हैं फीचर्स

Delivery of cheap variants of Mahindra Scorpio N has started, know the features and price
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
जेड4 वैरिएंट में कंपनी जिप, जैप, जूम ड्राइव मोड दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ ग्राहकों ने बताया है कि इस वैरिएंट में ड्राइविंग मोड की जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर भी नहीं है। इसमें रियर एसी वेंट्स और अलग ब्लोअर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, ईएससी, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर, एयरबैग, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

कैसा है एक्सटीरियर

Delivery of cheap variants of Mahindra Scorpio N has started, know the features and price
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
एसयूवी के जेड4 ट्रिम के एक्सटीरियर की बात करें तो इसकी फ्रंट ग्रिल सिल्वर कलर में आती है। स्की रैक भी ब्लैक फिनिश के साथ मिलते हैं। बाकी एसयूवी अन्य वैरिएंट्स की तरह ही दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed