सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: नई कार के साथ न करें यह तीन काम, नहीं तो हो जाएंगे परेशान, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 23 Jul 2023 12:21 PM IST
सार

किसी भी नई कार को खरीदने के बाद कुछ समय तक उसका ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर मोटा खर्च और परेशानी हो सकती है। नई कार के साथ किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
don’t do these three things with your new car, otherwise it may cost big, overloading overspeeding service
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai

अगर आपने भी हाल में ही नई कार खरीदी है, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपनी कार में बड़ी खराबी होने से बचा सकते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी तीन बातों की जानकारी दे रहे हैं जिनको ध्यान में रखते हुए आप अपनी नई कार को किसी भी परेशानी से बचा सकते हैं।

Trending Videos
don’t do these three things with your new car, otherwise it may cost big, overloading overspeeding service
कार सर्विस - फोटो : सोशल मीडिया
समय पर सर्विस
नई कार की सर्विस हमेशा समय पर करवानी चाहिए। इसके लिए कंपनी की ओर से ओनर मैनुअल बुक में जानकारी दी जाती है। साथ ही कंपनियों की ओर से शुरूआत में कुछ सर्विस फ्री दी जाती हैं और उसके बाद चार्ज लिया जाता है। अगर समय पर कार की सर्विस करवाएंगे तो कई अंदरूनी पार्ट्स में होने वाले नुकसान से कार को बचाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
don’t do these three things with your new car, otherwise it may cost big, overloading overspeeding service
car Speed Alert System - फोटो : सांकेतिक
ओवरस्पीडिंग ना करें
वैसे तो कभी भी वाहन चलाते हुए ओवर स्पीडिंग नहीं करनी चाहिए। लेकिन नई कार को भी कुछ समय तक आराम से चलाना बेहतर रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंजन के कई पार्ट्स नए होने के कारण सही से सेट नहीं होते हैं। लेकिन कुछ किलोमीटर तक या पहली, दूसरी सर्विस तक इंजन के अंदरूनी पार्ट्स सही से सेट हो जाते हैं, जिसके बाद कार में किसी तरह के नुकसान का खतरा काफी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
don’t do these three things with your new car, otherwise it may cost big, overloading overspeeding service
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
ओवरलोडिंग से बचें
किसी भी वाहन में ओवरलोडिंग से बचना चाहिए। लेकिन नई कार में इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी सामान की जरूरत ना हो तो उसे कार में नहीं रखना चाहिए। इससे कार के एवरेज के साथ ही इंजन पर भी बुरा असर होता है। साथ ही कार में ज्यादा वजन के कारण शॉकर्स, इंजन को भी ज्यादा भार उठाना पड़ता है। जिससे लंबे समय में नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed