{"_id":"6472f20b3aab1cde850ae56d","slug":"filling-e-20-petrol-in-old-vehicles-will-be-beneficial-or-it-may-be-harmful-know-the-details-2023-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E20 In Old Vehicles: पुराने वाहनों में ई-20 पेट्रोल भरवाने से होगा फायदा, या हो सकता है नुकसान, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
E20 In Old Vehicles: पुराने वाहनों में ई-20 पेट्रोल भरवाने से होगा फायदा, या हो सकता है नुकसान, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 28 May 2023 12:41 PM IST
सार
देश में प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ई-20 पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह पेट्रोल पुराने वाहनों के लिए फायदेमंद होगा या फिर इससे नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं।
एक अप्रैल 2023 से देशभर में बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों को लागू कर दिया गया है। इसी के साथ देशभर में ऐसे वाहनों को लॉन्च किया जा रहा है जो ई-20 पेट्रोल से चलाए जा सकते हैं। लेकिन क्या हमारे पुराने वाहनों को भी ई-20 पेट्रोल से चलाया जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
प्रदूषण कम करने के लिए हुई शुरूआत
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लगातार प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कोशिश की जा रही हैं। वाहन निर्माताओं की ओर से भी ऐसे वाहनों को पेश किया जा रहा है जो कम प्रदूषण करते हैं। इसी क्रम में अब ऐसे वाहनों को पेश किया जा रहा है जो ई-20 पेट्रोल से चलते हैं।
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate
- फोटो : Istock
आसान भाषा में समझा जाए तो एक लीटर पेट्रोल में 200 एमएल ईथेनॉल को मिक्स किया जाता है तो वह ई-20 पेट्रोल बन जाता है। पहले देश में मिलने वाले पेट्रोल में 10 फीसदी ईथेनॉल को मिलाया जाता था। लेकिन अब इसकी मात्रा बढ़ाकर 20 फीसदी की जा रही है। ईथेनॉल को गन्ने के जूस से शुगर फार्मेंटिंग करके बनाया जाता है।
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate
- फोटो : Istock
ई-20 पेट्रोल का मकसद वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करना है। भारत में लाखों की संख्या में वाहन सड़कों पर चलते हैं। सभी को पेट्रोल और डीजल से चलाया जाता है, जिससे बड़ी संख्या में प्रदूषण होता है और इसके साथ ही सरकार को पेट्रोल को भारी मात्रा में आयात करना पड़ता है, जिससे करोड़ों डॉलर की मुद्रा विदेशों में जाती है। लेकिन पेट्रोल में लगातार ईथेनॉल की मात्रा को बढ़ाने से जहां सरकार को कम मात्रा में पेट्रोल को आयात करना पड़ेगा वहीं इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate
- फोटो : Istock
अब सवाल आता है कि नए वाहन में ई-20 ईंधन के लिए जरूरी सिस्टम दिया जा रहा है। लेकिन क्या पुराने वाहनों को भी ई-20 से चलाया जा सकता है। इसका सीधा जवाब है कि पुराने वाहनों को भी ई-20 पेट्रोल से चलाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।