सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Car Launch In August: अगस्त में लॉन्च होने को तैयार ये पांच कार, ह्यूंदै से मर्सिडीज तक हैं शामिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 01 Aug 2023 09:39 AM IST
सार

अगस्त महीने की शुरूआत हो चुकी है और इस महीने भी भारतीय बाजार में नई कारें लॉन्च होंगी। किस कंपनी की ओर से किस कार को इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
five cars ready to be launch in August, Hyundai creta adventure citroen c3 aircross tata punch toyota rumion
Mercedes-Benz GLC 2023 - फोटो : Mercedes-Benz

अगस्त महीने में भारतीय कार बाजार में कई कारें लॉन्च होने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने में किस कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस कार को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos
five cars ready to be launch in August, Hyundai creta adventure citroen c3 aircross tata punch toyota rumion
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

टाटा पंच सीएनजी
टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर पंच को ऑफर किया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त महीने में इसके सीएनजी वैरिएंट को भी भारतीय बाजार में लाया जाएगा। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के सीएनजी वैरिएंट को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। इसकी खूबी यह है कि यह सीएनजी के साथ आने के बाद भी बूट स्पेस खत्म नहीं होगा। क्योंकि इस एसयूवी में ड्यूल सीएनजी सिलेंडर को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
five cars ready to be launch in August, Hyundai creta adventure citroen c3 aircross tata punch toyota rumion
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस
सिट्रॉएन की ओर से भी अगस्त महीने में नई एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने कुछ समय पहले सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को पेश किया था। लेकिन अब इसे इस महीने लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की ओर से आने वाली चौथी पेशकश होगी। इससे पहले सिट्रॉएन की ओर से सी3, सी3 इलेक्ट्रिक, सी5 एयरक्रॉस को ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

five cars ready to be launch in August, Hyundai creta adventure citroen c3 aircross tata punch toyota rumion
Mercedes-Benz GLC 2023 - फोटो : Mercedes-Benz

मर्सिडीज जीएलसी
मर्सिडीज की ओर से भी नौ अगस्त को जीएलसी 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस दमदार एसयूवी को नौ अगस्त को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लाया जाएगा। यह अपनी मौजूदा जीएलसी के मुकाबले ज्यादा बड़ी और ज्यादा फीचर्स के साथ आएगी।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

विज्ञापन
five cars ready to be launch in August, Hyundai creta adventure citroen c3 aircross tata punch toyota rumion
For Reference Only - फोटो : toyota africa

टोयोटा रूमीऑन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से भी भारतीय बाजार में बजट एमपीवी को पेश करने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से रूमीऑन नाम से नई बजट एमपीवी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस नाम से पहले ही मारुति की अर्टिगा को कई बाजारों में ऑफर करती है, जिनमें अफ्रीकी बाजार भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगस्त महीने में दूसरे नाम से भारत में पेश किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत करीब 10 लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है।
 

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed